SNAKE; सर्पदंश से सगे मासूम भाइयों की मौत, सदमें में मां-बाप, सांप के डंसने से बुजुर्ग महिला ने भी दम तोड़ा

अंबिकापुर, सरगुजा के कोरिया जिले के अलग अलग इलाकों में सर्पदंश की दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें दो मासूम सगे भाइयों समेत एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई. उनके माता-पिता सदमेन में है.इस घटना के बाद दोनों गांव में मातम पसरा है और लोग सहमे हुए हैं.

पहली घटना पटना थाना अंतर्गत छिंदिया गांव की है, जहां रात में घर में सोते समय सांप ने दो मासूम भाइयों सूर्या (उम्र लगभग 7 वर्ष) और मानव (उम्र लगभग 5 वर्ष) को डस लिया. परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक हालत बिगड़ चुकी थी. आनन-फानन में दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक ही परिवार के दो फूल जैसे बच्चों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय बिजली नहीं थी और घर में मिट्टी की फर्श पर बच्चे सो रहे थे. ऐसे में सांप के आने का किसी को अंदेशा तक नहीं हुआ.

दूसरी घटना हाइवे पुलिस चौकी नागपुर के अंतर्गत आने वाले राधारमन नगर इलाके की है। यहां कमली बाई (उम्र 82 वर्ष) नामक बुजुर्ग महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। वे अपने घर में फर्श पर सो रही थीं कि तभी जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। परिवार वालों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.

  • Related Posts

    HEATWAVE; छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! राजनांदगांव सबसे गर्म,राजधानी- रायगढ समेत कई इलाकों में लू चलने का अलर्ट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महिने में ही जून वाली गर्मी पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर…

    MONSOON; इस बार मानसून सामान्य, कम बारिश की संभावना,मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी से किसानों की बढ़ी टेंशन

    नई दिल्ली,  भारतीय मौसम विभाग ने एक नई भविष्यवाणी की है जिसके तहत 2026 में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक इस…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……