MINING;प्रतिबंध के बाद भी रेत खनन,धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा

रायपुर, 15 जून से लगे प्रतिबंध के बावजूद प्रदेश के नदी-नालों में रेत के अवैध परिवहन, भण्डारण और उत्खनन का खेल बेधडक जारी है। कलेक्टर के आदेश के बावजूद रेत माफिया पर कोई अंकुश नहीं है। बहरहाल धमतरी जिले में 13 हाईवा जब्त किए गए है। सख्त कार्रवाई जारी है।

धमतरी जिले में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना पिटपास रेत का परिवहन कर रहे 13 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है। जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हाईवा जिले के बोरसी, राजपुर, दोनर, मंदरौद, ढीमरटिकुर सहित विभिन्न भंडारण क्षेत्रों से रेत भरकर बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन कर रहे थे। अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर संबंधित वाहनों को छत्तीसगढ़ गौण खनिज अधिनियम के तहत जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

जब्त वाहनों में से 7 हाईवा कम्पोजिट भवन के पास, एक हाईवा भखारा थाना परिसर में, 2 हाईवा बिरेझर चौकी में तथा 3 हाईवा कुरुद मंडी में अभिरक्षा में रखे गए हैं। खनिज विभाग का कहना है कि जिले में खनिजों के अवैध परिवहन के मामले में जीरो टालरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि बिना वैध पिटपास या अनुमति के खनिज परिवहन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करें – कलेक्टर श्रीमती चंदन

जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए कई निर्णय

कोरिया जिले में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।इस बैठक में पूरे कोरिया जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, बिना अनुमति परिवहन एवं अवैध भण्डारण की रोकथाम के लिए कई निर्णय लिए गए। टास्क फोर्स की आज सम्पन्न बैठक के आरंभ में विगत बैठक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस बैठक में जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी भी शामिल थे।बैठक में पूरे जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रेत  परिवहन कर रही गाड़ियों के लिए जनपद स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भी निर्णय लिया गया ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने अधिकारियों से कहा कि जिले में कोयले के अवैध चोरी पर निरंतर ठोस कार्रवाई की जाए और आदतन तस्करों एवं गाड़ियों की सूची बनाकर परिवहन विभाग एवं खनिज विभाग साझा करते हुए सूचना पर समन्वय बनाकर त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिए जिले में परिवहन विभाग, खनिज, पुलिस और वन विभाग को संयुक्त रूप से टीम बनाकर अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई करें। पत्थरबाजी और गाड़ी लॉक जैसी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस विभाग को खनि विभाग की मदद लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    SUICIDE; ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने दी जान, नॉन टीचिंग वाली नौकरी से जाने थीं परेशान

    0 घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में लटका मिला शव, नौकरी जाने के बाद कोर्ट में चल रहा था तलाका का केस कोलकाता,  पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता…

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती