CRIME; फर्जी कंपनियों के जरिए तोमर बंधुओं के 200 करोड़ के बैंक फ्रॉड का पर्दाफाश

रायपुर, हिस्ट्रीशीटर सूदखोर तोमर बंधुओं की गैरकानूनी गतिविधियों की परतें एक-एक कर खुलने लगी हैं। पुलिस व निगम की जांच में एक के बाद एक परतें खुलती जा रही है। वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर ने करीब 200 करोड़ रुपये का बैंक फ्रॉड कर अवैध संपत्ति और सूदखोरी का साम्राज्य खड़ा कर लिया। बहरहाल पुलिस ने पांच टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संभावना है कि उन्हें भगोड़ा घोषित कर प्रदेशभर में पोस्टर जारी किए जाएं। नगर निगम भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी में है।

जानकारी के मुताबिक, तोमर बंधुओं ने सुंदर नगर स्थित दो बैंक के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर एजेंट विकास शर्मा के जरिए फर्जी आधार-पैन पर होम और पर्सनल लोन स्वीकृत कराए। फर्जी पासबुक एंट्री के जरिए गाड़ियों की खरीदी कर उन्हें बिहार, यूपी और नेपाल में बेच दिया जाता था। तोमर मोटर्स’, ‘रोहित आटो मोबाइल्स’ और ‘शुभकामना वेंचर्स प्रा.लि.’ जैसी फर्जी कंपनियों के जरिए बैंक से लोन लेकर गाड़ियां खरीदी जाती थीं। गाड़ियों की आरसी में एचपी दर्ज नहीं करवाई जाती थी, जिससे उन्हें बिना रोक के बाहर बेचा जा सके।

इधर जांच में पता चला है कि तोमर बंधुओं ने 8 हजार वर्गफीट में आलीशान बंगला बना रखा है। इसमें दो हजार वर्गफीट भूमि पर अवैध कब्जा है। हवेली के अंदर बेसमेंट, स्विमिंग पुल और क्लब भी बना है। सूत्रों के मुताबिक वीरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था और दावा करता था कि करोड़ों खर्च कर टिकट ले लेगा। इंटरनेट मीडिया पर नेताओं संग तस्वीरें साझा कर खुद को रसूखदार दिखाता था। पुलिस ने पांच टीमें गठित कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। संभावना है कि उन्हें भगोड़ा घोषित कर प्रदेशभर में पोस्टर जारी किए जाएं। नगर निगम भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी में है।

  • Related Posts

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    ACB; प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग

    बिलासपुर, छत्तीसागढ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती