CRIME; सक्ती राजमहल पर कब्जे की कोशिश तो नहीं , 15–20 हथियारबंद हमलावरों ने रानी से की लूटपाट 

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-सक्ती स्थित पीला राजमहल पर कब्जा करने और वहां मौजूद लोगों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सहित अन्य की तलाश की जा रही है। 25 जून को लगभग 15 से 20 हथियारबंद लोगों ने राजमहल पर हमला कर दिया था।

सभी लाठी, डंडे और टांगी जैसे हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने रानी के बेडरूम में घुसकर छेड़छाड़, तोड़फोड़ और लूट की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। आरोपी पीछे के दरवाजे से फरार हो गए थे।मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि राजकुमार अग्रवाल, अमंग जोशी और राजेश शर्मा ने बाहर से लड़कों को बुलाकर हथियारों से लैस किया और उन्हें तुर्रीधाम में एकत्रित किया और वहीं से घटना को अंजाम दिया। अन्य फरार आरोपियों के बारे में जानकारी साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद सामने आ सकेगी।

आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रशांत राठौर (27 वर्ष), रिस्दा बाराद्वार, भास्कर महिलांगे (26 वर्ष), दर्राभांठा, बाराद्वार, सुनील यादव (19 वर्ष), डेरागढ़, बाराद्वार, अमरदीप भैना (19 वर्ष), रिस्दा, बाराद्वार, कान्हा यादव (18), रिस्दा, बाराद्वार एवं एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार किया है।अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एसपी अंकिता शर्मा ने एएसपी सक्ती के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया है। गिरफ्तारआरोपियों से रानी के कमरे से लूटे गए 48,300 रुपए भी बरामद किए हैं।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर