MOTOR CAR;दिल्लीवालों 1 जुलाई से पुराने वाहनों पर फुलस्टॉप!, पेट्रोल-डीजल अब नहीं मिलेगा

नईदिल्ली, अगर आपका वाहन 10 साल पुराना डीज़ल या 15 साल पुराना पेट्रोल इंजन वाला है, तो अब उसे दिल्ली की सड़कों पर पेट्रोल नहीं मिलेगा. 1 जुलाई 2025 से दिल्ली सरकार ने ऐसे “एंड-ऑफ-लाइफ” (EoL) वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने पर पूरी तरह पाबंदी लगाने का ऐलान किया है. प्रदूषण पर काबू पाने की इस कोशिश को सख्ती से लागू कराने के लिए राजधानी के पेट्रोल पंपों पर निगरानी टीमों की तैनाती भी शुरू कर दी गई है.

दिल्ली के 350 से ज्यादा फ्यूल स्टेशन अब सरकार की निगरानी में रहेंगे. इन पंपों पर वाहन नंबर को स्कैन करने के लिए ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरों या अन्य स्वीकृत तकनीक का उपयोग किया जाएगा. इससे यह तय किया जाएगा कि कौन-सा वाहन प्रतिबंधित श्रेणी में आता है और कौन नहीं.

चार विभाग, अलग-अलग जिम्मेदारियां
दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पंपों पर निगरानी को लेकर चार चरणों में टीमों की तैनाती का प्लान बनाया है:

विभागफ्यूल स्टेशन संख्यातैनाती व्यवस्था
दिल्ली पुलिस1–100पूरी जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की
परिवहन विभाग (GNCTD)101–15959 विशेष टीमें तैनात
संयुक्त टीमें (पुलिस + परिवहन विभाग)160–25091 संयुक्त टीमें सक्रिय
नगर निगम (MCD)251–350प्रतिबंधित वाहन जब्त करने की कार्रवाई

परिवहन विभाग ने सभी संबंधित एजेंसियों को आदेश दिया है कि वे 28 जून तक तैनात अधिकारियों की पूरी जानकारी साझा करें. वहीं दिल्ली पुलिस 91 चालानिंग अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करेगी जो मौके पर ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सकेंगे.

क्या है ‘एंड-ऑफ-लाइफ’ वाहन?
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के तहत 10 साल से पुराने डीजल वाहन और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को सड़कों पर चलाने की अनुमति नहीं है. अब इन वाहनों को सिर्फ जब्त या स्क्रैप किए जाने का ही रास्ता बचेगा. क्योंकि वे पेट्रोल पंप से पेट्रोल भी नहीं ले सकेंगे.

  • Related Posts

    HC; बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने CGPSC के पूर्व सचिव ने की पेपर लीक, ​हाई कोर्ट बोला ये हत्या से भी बड़ा अपराध

    बिलासपुर, छत्तीसगढ पीएससी 2021में हुए पेपर लीक एवं भर्ती घोटाले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व सचिव, सेवानिवृत्त आईएएस जीवन किशोर ध्रुव की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।…

    CRIME; गृहमंत्री के इलाके के बच्चे भूखे-प्यासे मिले, 16 में से 7 नाबालिग, काम दिलाने के नाम पर ले गए थे राजधानी ………..

    दुर्ग, छत्तीसगाढ के दुर्ग जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बच्चों को…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र