Rath Yatra; पुरी में रथ यात्रा के दौरान हादसा, गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत, 650 श्रद्धालु बीमार

भुबनेश्वर , ओडिशा के पुरी में रविवार सुबह रथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने के कारण हुई.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, भगदड़ सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच उस वक्त हुई, जब भगवान जगन्नाथ का रथ ‘नंदीघोष’ गुंडिचा मंदिर पहुंचा. जैसे ही भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीनों रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे, दर्शन करने के लिए भारी भीड  इकट्ठा हो गई. इस दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए लगाए गए बैरिकेड गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. कई श्रद्धालु रथ के पहियों के पास गिर पड़े, जिससे तीन लोगों की जान चली गई.

मृतकों की पहचान खोरधा जिले के बोलागढ़ निवासी बसंती साहू और बालीआंता ब्लॉक के अथांतारा गांव में रहने वाले प्रेमकांति मोहंती और प्रभाति दास के रूप में की गई है.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कई बीमार

प्रशासन के अनुसार, रथयात्रा के पहले दिन शुक्रवार को ही 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पुरी पहुंचे थे, जिससे अपार भीड़ का दबाव बना रहा. देवी सुभद्रा के रथ के पास शुक्रवार देर शाम तक 625 से अधिक लोग बीमार हो गए थे. शनिवार को भीड़ में 10–20% की कमी दर्ज की गई, फिर भी पिछले 24 घंटे में 650 से अधिक श्रद्धालु अस्वस्थ हो गए. इनमें से 70 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से नौ की हालत गंभीर बनी हुई है.

भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ शनिवार को श्री गुंडिचा मंदिर पहुंच गए. यह मंदिर जगन्नाथजी की मौसी का घर माना जाता है, जहां तीनों देवता हर साल नौ दिनों के लिए जाते हैं. मंदिर, 12वीं सदी के श्रीमंदिर से लगभग 2.6 किलोमीटर दूर स्थित है.

5 जुलाई को तीनों देवता श्रीमंदिर लौटेंगे

शुक्रवार को भारी भक्ति और उल्लास के बीच भगवान बलभद्र के तालध्वज रथ ने शाम 4:08 बजे सबसे पहले यात्रा शुरू की. इसके बाद देवी सुभद्रा का ‘दर्पदलन’ और अंत में भगवान जगन्नाथ का ‘नंदिघोष’ रथ खींचा गया.

  • Related Posts

    NEGLIGENCE;10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, करेंसी टावर में लापरवाही उजागर

    रायपुर, राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं।…

    NAXALITE; सरकार का बड़ा फैसला, CPI-माओवादी और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर एक साल का प्रतिबंध

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल गतिविधियों में मदद करने वाले संगठनों पर एक्शन लेते हुए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर लगे प्रतिबंध को एक…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……