BIKE BOT SCAM; 2800 करोड़ की ठगी का मास्टर माइंड समेत तीन ठग गिरफ्त में,पुलिस खोलेगी राज

0 आरोपियों के खिलाफ देशभर में 200 से ज्यादा मामले दर्ज

रायपुर, ओला-उबेर की तर्ज पर ‘बाइक बोट स्कीम’ के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना संजय भाटी और उसके दो साथियों करणपाल सिंह व राजेश भारद्वाज को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सिविल लाइन थाना के साल 2019 के एक धोखाधड़ी के मामले में की गई है। आरोपियों ने मेसर्स गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड नामक कंपनी के जरिए 2017 से ‘बाइक बोट स्कीम’ चलाई थी। वे लोगों को झांसा देते थे कि एक बाइक में 62 हजार 100 रुपये जमा करने पर हर महीने 9 हजार 765 रुपये का लाभ मिलेगा।

रायपुर पुलिस कर रही पूछताछ

इस तरह उन्होंने कई लोगों से करोड़ों रुपये ठगे। प्रार्थी अखिल कुमार बिसोई की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित संजय भाटी, राजेश भारद्वाज और करणपाल सिंह फिलहाल राजस्थान के भरतपुर/जयपुर की केंद्रीय जेल में बंद थे। रायपुर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर उन्हें हिरासत में लिया है और आगे की पूछताछ व कार्रवाई की जा रही है।

कई राज्यों में दर्ज है अपराध

आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों में 200 से अधिक मामले दर्ज हैं। अकेले संजय भाटी के खिलाफ 1,500 से ज्यादा चेक बाउंस के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के अनुसार, इस स्कीम के तहत 2800 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। ईडी ने भी आरोपियों की संपत्ति को विभिन्न मामलों में अटैच किया है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर