FOOD; चावल उत्सव के समय-सीमा में बढ़ोतरी, राशनकार्डधारियों को अब 31 जुलाई तक मिलेगा चावल

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लाखों राशनकार्डधारियों को राहत देते हुए चावल उत्सव के तहत तीन माह के चावल वितरण की समय-सीमा 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 कर दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय भारत सरकार द्वारा राज्यों की मांग पर लिया गया है। साथ ही चावल वितरण को लेकर सभी कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा जारी 6 मई एवं 9 मई 2025 के निर्देश के अनुसार माह जून 2025 से अगस्त 2025 तक 3 माह का चावल का वितरण किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा पूर्व में इसके वितरण की समय-सीमा 30 जून 2025 निर्धारित की गई थी, जिसे छत्तीसगढ़ एवं देश के अन्य राज्यों की मांग के आधार पर 31 जुलाई 2025 तक बढ़ाया गया है तथा इस आशय संबंधी पत्र संयुक्त निदेशक, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा 30 जून 2025 को समस्त राज्यों को जारी किया गया है। सचिव, खाद्य विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी 3 माह के चावल वितरण की समय-सीमा 31 जुलाई 2025 तक बढ़ाए जाने के संबंध में सभी कलेक्टर को पत्र जारी कर दिया गया है।

राज्य में 2 जुलाई 2025 तक कुल 81.03 लाख राशनकार्डधारी परिवारों में से 70.04 लाख (86 प्रतिशत) राशनकार्डधारियों द्वारा चावल का उठाव किया जा चुका है। प्रदेश के 13 जिलों बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, बेमेतरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कांकेर, खैरागढ़, कोरिया, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 90 प्रतिशत से अधिक राशनकार्डधारियों द्वारा राशन सामग्री का उठाव किया जा चुका है।

11 लाख राशन कार्ड धारियों को नहीं मिला है चावल

राज्य शासन द्वारा 3 माह के लिए कुल 7.82 लाख मीट्रिक टन चावल का आबंटन 13,965 उचित मूल्य दुकानों को जारी किया गया है, जिसके विरुद्ध 6.72 लाख मीट्रिक टन चावल का वितरण राशनकार्डधारियों को किया जा चुका है। भारत सरकार द्वारा राशनकार्डधारी परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3 माह के खाद्यान्न के वितरण की समय-सीमा 31 जुलाई 2025 तक बढ़ाई गई है। राज्य में वितरण के लिए शेष 11 लाख राशनकार्डधारी परिवारों को चावल वितरण का कार्य आगामी 1 सप्ताह के भीतर ही पूर्ण होने का अनुमान है।

  • Related Posts

    FOOD; मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता चिंतनीय,पालन प्रतिवेदन में विलंब से आयोग खफा, खाद्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के निर्देश

    0 राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली अंतर्विभागीय बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने सभी स्कूलों, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में चावल,…

    LPG; ईंधन संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, हर जिले में 2 पंपों पर होगी सुविधा

    नईदिल्ली, मिडिल ईस्ट जंग के बीच पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट का खतरा मंडराया हुआ है. भारत में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं.…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……