PROTEST; शराब दुकान खोलने के खिलाफ खौली में 10 वें ‌दिन बरसते पानी में धरना जारी

रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे आरंग विधानसभी इलाके के ग्राम खौली के ग्रामीणों के विरोध के चलते जगह उपलब्ध न कराने की वजह से फिलहाल यहां शराब दूकान खोलने की प्रशासन की मंशा ‌सफल नहीं हो पाया है पर सशंकित ग्रामीण ‌शराब दूकान खोलने  प्रशासन ‌के किसी संभावित कदम के इन्तजार में बतौर ऐहतियात लगातार 10 वें दिन भी अपना धरना जारी रखा । आज शुक्रवार को भी हो रहे बरसात के बीच ग्राम की महिलाओं ने मोर्चा सम्हाले रखा ।
ज्ञातव्य हो कि खौली में प्रस्तावित शराब दूकान के लिये जगह उपलब्ध कराने किसी भी ग्रामीण द्वारा निविदा ‌भरने की अंतिम तिथि 2 जुलाई को भी निविदा नहीं डालने से फिलहाल यहां दूकान खोलने के प्रशासन के इरादे पर पानी फिर गया है लेकिन ग्रामीणों को आशंका है कि प्रशासन यहां शराब दूकान खोलने और कोई कदम उठा सकता है । वैसे क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह ने ग्रामीणों को यहां किसी भी स्थिति में शराब दूकान न खुलने देने का वादा किया है फिर भी सशंकित ग्रामीण बतौर ऐहतियात धरना जारी रखने के पक्ष में हो धरना जारी रखे हुये हैं जो शुक्रवार को भी जारी रहा ।

आसन्न 7 जुलाई को होने वाले ग्रामीण सभा की बैठक में विचार-विमर्श विमर्श के बाद परिस्थितियों के मद्देनजर सामयिक  निर्णय लेने की जानकारी मिली है । इधर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने आरंग के अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेन्द्र शर्मा को ज्ञापन सौंप प्रस्तावित शराब दूकान के लिये ग्रामीणों द्वारा जगह न उपलब्ध कराने की जानकारी देते हुये शराब दूकान खोलने संबंधी आदेश को निरस्त ‌करने का आग्रह किया है । ज्ञातव्य हो कि  क्षेत्रीय विधायक श्री गुरु ने बीते दिनों ‌मिलने आये प्रतिनिधि मंडल में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत द्वारा शराब दूकान खोलने पारित कथित प्रस्ताव को ‌निरस्त करने का प्रस्ताव पारित कर अनुविभागीय अधिकारी ‌को देने को कहा था । 

  • Related Posts

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    रायपुर. राजधानी रायपुर में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर लालपुर क्षेत्र में शासकीय भूमि से अवैध निर्माण…

    SUSPEND; बजट पर टिप्पणी करने वाले राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम निलंबित

    दुर्ग, जिले के भिलाई नगर निगम के जोन 5 सेक्टर 6 के राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने हाल ही में बजट पर अपनी प्रतिक्रिया समाचार पत्र में दिए जाने की…

    You Missed

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ