ACTION; बालिका से छेड़छाड़ के मामले में स्कूल की मान्यता रद्द, 4 स्कूलों को नोटिस जारी…

0 साहू समाज के आंदोलन के बाद कलेक्टर सख्त

बलौदाबाजार ,जिले के सुहेला में एक नाबालिग छात्रा से परीक्षा के दौरान शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ के मामले में कलेक्टर दीपक सोनी ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर स्व. डी.आर. वर्मा स्मृति शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित पांच स्कूलों में से एक शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल, सुहेला की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है.वहीं 4 अन्य स्कूलों को गुणवत्ता सुधारने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति और अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है. संस्थान को 15 दिन की मोहलत दी गई है. यदि इस अवधि में सभी कमियां दूर नहीं की जातीं, तो बाकी चार स्कूलों की मान्यता भी रद्द कर दी जाएगी. कलेक्टर की इस कार्रवाई से शिक्षा संस्थानों में हड़कंप मच गया है.

जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
जिला जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, स्व. डी.आर. वर्मा स्मृति शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित स्कूलों की जांच के लिए छह सदस्यीय दल गठित किया गया था. इस समिति ने 9 जून 2025 को सुहेला स्थित शांति देवी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में जांच कर छेड़छाड़ की घटना की पुष्टि की और विद्यालय में संसाधनों एवं मापदंडों की कमी पाई. जांच रिपोर्ट के बाद शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल सुहेला की मान्यता रद्द कर दी गई. साथ ही आरोपी शिक्षक शैलेष वर्मा के विद्यालय परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. संचालक और प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि वे एक सप्ताह में स्कूल परिसर से आवास अन्यत्र स्थानांतरित करें.

इन चार स्कूलों को जारी हुआ नोटिस

  • शांति देवी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुहेला
  • शांति देवी लिटिल स्टार स्कूल सुहेला
  • शांति देवी स्कूल रावन
  • शांति देवी स्कूल दतान

इन सभी स्कूलों में संसाधनों एवं मापदंडों की कमी मिलने पर निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया. 15 दिन में सभी खामियां दूर करने के आदेश दिए गए हैं. ऐसा न करने पर इनकी मान्यता रद्द की जाएगी.

जिला साहू समाज का बड़ा प्रदर्शन
गौरतलब है कि सुहेला में हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद जिला साहू समाज ने स्कूल की मान्यता रद्द करने और आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था. इसके साथ ही सुहेला में जोरदार प्रदर्शन भी किया गया था.

  • Related Posts

    ACTION; सुरक्षा मानकों की कमी पर 9 बसों पर कार्रवाई, 19,600 रुपए का शमन शुल्क वसूल

    महासमुंद, परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री बसों में आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।…

    MINING; प्रतिबंध हटते ही रेत माफिया का आतंक शुरु, वन अफसर और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कन्हैया नाला बांध के…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच