कोरोना;टेस्टिंग किट और वैक्सिनेशन में वृद्धि करने के दिए निर्देश; जिले में 153 मरीज,3 गंभीर

0 कोविड प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करने कलेक्टर ने की अपील
रायपुर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज जिले में कोविड़ प्रकरण के बढ़ते संभावित मरीजो को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।बैठक में उन्होंने जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में ईलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना परीक्षण की संख्या में वृद्धि करने के साथ-साथ वैक्सीनशन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।इसके साथ ही उन्होंने जिले के समस्त नागरिको से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी की।आज की स्थिति में जिले में  153 कोविड मरीज है। जिसमें से 03 मरीजों को विभिन्न कोमार्बिडिटी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। शेष 150 मरीज सामान्य लक्षण के होने के कारण होम आईसोलेशन में रखे गये है।

पंडरी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

बैठक के पूर्व कलेक्टर डॉ. भुरे ने पंडरी स्थित जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया।इस दौरान उन्होंने अस्पताल में कोरोना मरीज़ों के लिए उपलब्ध उपचार व्यवस्था को सक्रिय करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि जिले में कोविड की समस्त आवश्यक तैयारियां है। जिसमें मरीजो को किसी भी प्रकार के बुखार, सर्दी खांसी या गले में खरास जैसे लक्षण पाये जा रहे है। उन्हें तत्काल टेस्टिंग की सलाह दी जा रही है। वर्तमान में समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित जिला चिकित्सालय, मैडिकल कालेज एवं एम्स में कोविंड टेस्टिंग की व्यवस्था है। इसी प्रकार जिला रायपुर में स्मेटिक सेंटर कालीबाड़ी में भी टेस्टिंग की व्यवस्था की गई है। उनके परिवार के सदस्यों का परीक्षण एवं टेस्टिंग तथा उपचार किया जा रहा है।

जिले में 1500 बेड उपलब्ध

इस संबंध में भारत सरकार के निर्देशानुसार  10 एवं 11 अप्रेल को मॉक ड्रिल समस्त कोविड़ केयर व्यवस्थापन का जिसमें आक्सीजन प्लांट एवं कोविड संबंधी आवश्यक उपकरणों को चालू की रिपोर्ट भारत सरकार के पोर्टल पर डाली जा रही है। जिले में वर्तमान मे 1300 बिस्तर आक्सीजन सपोर्ट के साथ तैयार है एवं क्रियाशील स्थिति में है। इसके साथ ही 122 वेन्टीलेटर युक्त बिस्तर एवं 12 अस्पतालों में कुल 14 से अधिक आक्सीजन जनरेटर प्लांट की भी व्यवस्था है। जिससे 1500 से अधिक बिस्तरों से अधिक में  24X7 आक्सीजन की सप्लाई दी जा सकती है।

  • Related Posts

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी एवं बैंक आफ बड़ौदा के बीच आज अनुबंध करार किया गया। यह अनुबंध नियमित कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाए…

    POLLUTION; 15 दिनों में 15 उद्योगों की बिजली कटी, उत्पादन बंद ,9.22 लाख की क्षतिपूर्ति की वसूली

    0 उल्लंघनकारी उद्योगों पर पखवाड़े भर में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की कड़ी कार्रवाई रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा क्षेत्रांतर्गत संचालित औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार