EPF; नौकरी बदलने से कई EPF अकाउंट हो गए हैं? जानिए सभी को मर्ज करने का आसान तरीका

नई दिल्ली,  प्राइवेट सेक्टर में जॉब बदलना आम बात है। कभी बॉस से पटरी नहीं बैठती, तो कई बार अच्छी संभावनाओं के लिए लोग नौकरी बदल लेते हैं। लेकिन, नौकरी बदलने के बाद जब आप दूसरी कंपनी में जाते हैं, तो वहां आपका नया EPF (Employees Provident Fund) अकाउंट खुल जाता है। इससे कई बार लोगों को कंफ्यूजन हो जाती है कि जब पिछली कंपनी में EPF अकाउंट था, तो नया क्यों खुला? अब पिछले EPF अकाउंट का क्या होगा? दोनों अकाउंट को मर्ज किया जा सकता है या नहीं? आइए इन सभी सवालों का जवाब जानते हैं।

नया EPF अकाउंट क्यों खुलता है?

आप जब भी 20 या इससे अधिक कर्मचारियों वाली प्राइवेट कंपनी में काम करना शुरू करते हैं, तो कंपनी को आपका EPF अकाउंट खुलवाना होता है। इसमें कर्मचारी के आर्थिक भविष्य के लिए कर्मचारी और कंपनी, दोनों बराबर योगदान करते हैं। पहली बार EPF अकाउंट खुलने पर आपको एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) से एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) मिलता है। आप जब भी नौकरी बदलते हैं, तो कंपनी आपका नया EPF अकाउंट खोल देती है, लेकिन UAN वही रहता है।

यही वजह है कि एक UAN के अंतर्गत कई EPF अकाउंट हो जाते हैं। आपका PF बैलेंस भी अलग-अलग दिखता है। जब तक आप अपने सभी अकाउंट को मर्ज नहीं करेंगे, यह अलग-अलग ही दिखेगा।

EPF अकाउंट मर्ज नहीं करने के नुकसान

अगर अपने सभी EPF अकाउंट को मर्ज करते हैं, तो UAN आपके पूरे वर्क एक्सपीरियंस को मिला देगा। मसलन, आपने तीन कंपनियों में 2-2 साल काम किया है, तो अकाउंट मर्ज करने बाद आपका टोटल एक्सपीरियंस हो जाएगा 6 साल। अगर आप अकाउंट मर्ज नहीं करते, तो यह चीज अलग-अलग काउंट होगी। इस सूरत में EPF अकाउंट से पैसे निकालने पर आपको 10-10 प्रतिशत का TDS (टैक्स डिडक्शन एट सोर्सेज) भी देना होगा।

कैसे मर्ज करें EPF अकाउंट?

अगर आप भी अपने सभी EPF अकाउंट को एक जगह मर्ज करना चाहते हैं, तो इसका प्रोसेस काफी आसान है।

– https://www.epfindia.gov.in/ पर जाएं।

– सर्विसेज सेक्‍शन में For Employees पर क्लिक करें।

– One Employee – One EPF Account ऑप्‍शन चूज करें।

– नए पेज UAN, पासवर्ड और कैप्‍चा डालकर लॉग-इन करें।

– अगले पेज पर आपको पुराने EPF अकाउंट की डिटेल दिखेगी।

– फिर EPF अकाउंट नंबर डालकर सबमिट करें।

अब आपका EPF अकाउंट मर्ज करने का अनुरोध पूरा हो गया। आपकी मौजूदा कंपनी जैसी ही आपके आवेदन पर मुहर लगाएगी, EPFO आपके पुराने अकाउंट को नए अकाउंट में मर्ज कर देगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; वायु और भूजल प्रदूषण को लेकर जनसुनवाई में श्रीराम ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज के प्रस्तावित प्लांट का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध

    रायपुर, राजधानी से लगे औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा की ग्राम पंचायत सोंडरा में प्रस्तावित श्रीराम ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्लांट की पर्यावरणीय जनसुनवाई में स्थानीय ग्रामीणों ने प्लांट का शांतिपूर्ण ढंग से जमकर…

    TRANSFER;  राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर

    रायपुर, राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदाराें को इधर से उधर किया गया है। इसका आदेश आज राजस्व विभाग ने…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी