POLITICS;नक्‍सलियों के खिलाफ सीएम विष्णुदेव साय का आक्रामक जवाब- हिंसा छोड़ें नहीं तो बंदूक की भाषा का जवाब आता है

0 बस्तर में मुख्यमंत्री ने आक्रामक नीति अपनाने के दिए संकेत

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ें नहीं तो बंदूक की भाषा का जवाब देना सरकार को आता है। गत दिवस बस्तर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान नक्सली हिंसा का आक्रामक जवाब दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलियों से वार्ता के संदर्भ में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ें और विकास में सहभागिता निभाए। प्रदेश में सरकार बनने के तीन माह के भीतर ही नक्सल प्रभावित गांव के ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने ‘नियद नेल्ला नार’ योजना शुरू की है।

इससे नक्सली आतंक की वजह से पिछड़े हुए गांव में स्थापित किए गए विकास कैंप के आसपास के पांच किमी के क्षेत्र में आने वाले गांव में सड़क, पानी, बिजली, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का कार्य सरकार कर रही है। प्रदेश में शांति और सुरक्षा के संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है।

सशर्त वार्ता चाहते हैं नक्‍सली

इधर, नक्सलियों ने ईसाई और मुस्लिम हितों की रक्षा की मांग के साथ सरकार से सशर्त वार्ता की मांग रखी है। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के बीच भाकपा (माओ) की दंडकारण्य जोनल कमेटी की ओर से जारी बयान में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के वार्ता प्रस्ताव पर प्रश्न खड़ा किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PPP; रायपुर में विकसित होगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के उन्नयन हेतु PPP मॉडल की योजना

    *इनडोर स्पोर्ट्स, जिम, स्विमिंग पूल, आधुनिक आवासीय सुविधाओं सहित होगा व्यापक आधुनिकीकरण* रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा राजधानी रायपुर स्थित क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के विकास,…

    MINING; अवैध रेत उत्खनन पर अब राज्यपाल भी सख्त, नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं, खनिज विभाग के सचिव को दिए कार्रवाई के निर्देश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पर्यावरण और जल…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…