ELECTION; व्यापम की भर्ती परीक्षाओं पर अब तीन महीने तक ब्रेक, चार जून के बाद होंगे एग्‍जाम

 रायपुर, आचार संहिता लगने के कारण छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGVYAPAM) की तरफ से आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं में लगभग तीन महीने का ब्रेक लग गया है। चार जून के बाद मत्स्य निरीक्षक, छात्रावास अधीक्षक, पुलिस विभाग और उच्च शिक्षा विभाग में भृत्य, चौकीदार, स्वीपर समेत अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे पहले पिछले वर्ष भी विधानसभा चुनाव के कारण नवंबर-दिसंबर में भर्ती परीक्षा नहीं हुई।

नई सरकार गठन के बाद जनवरी में भी भर्ती परीक्षाएं नहीं हो सकी। फरवरी में प्रत्येक रविवार को भर्ती परीक्षा ली गई। इसके बाद फिर से आचार संहिता के कारण विराम लग गया है। भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया यथावत जारी रहेगी। मई के आखिरी सप्ताह के बाद से जून और जुलाई में व्यापमं से लगातार परीक्षाएं होंगी। इसमें प्रवेश, पात्रता और भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।

एमएसीए, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, बीएड, डीएलएड, पीईटी, पीएटी, बीएससी नर्सिंग, बीए.बीएड, बीएससी.बीएड, पालीटेक्निक टेस्ट जैसी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसी तरह पिछले दिनों शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी के लिए भी व्यापमं से आवेदन मंगाए गए हैं। राज्य पात्रता परीक्षा यानी सेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी, जबकि यह परीक्षा सात जुलाई को आयोजित की जाएगी।

व्यापमं से मत्स्य निरीक्षक, उच्च शिक्षा विभाग के तहत लैब टेक्नीश्यिन, हास्टल वार्डन, जैसे पदों पर भर्ती होगी। इनकी भर्ती परीक्षा जुलाई से शुरू होने की संभावना है। जून महीने में तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं चलेगी। इस वजह से भर्ती परीक्षाओं में ब्रेक लगा रहेगा।

इसी तरह उच्च शिक्षा विभाग के तहत प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य, चौकीदार की भर्ती होगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग से आवेदन मंगाए गए थे, अब परीक्षा व्यापमं से ली जाएगी। बहुत ज्यादा आवेदन आने के कारण उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती परीक्षा के लिए व्यापमं को पत्र लिखा था।व्यापमं की तरफ से भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी भी शुरू हो गई है। यह परीक्षा भी जुलाई या इसके बाद होने की संभावना है।

जून में व्यापमं लेगा नौ परीक्षाएं

जून में व्यापमं की तरफ से प्रवेश और पात्रता समेत नौ परीक्षाएं होंगी। इस लिहाज से यह परीक्षाओं का महीना होगा। प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। बीएड व डीएलएड की प्रवेश परीक्षा दो जून को होगी। इसी तरह प्री इंजीनियरिंग व प्री फार्मेसी टेस्ट छह जून, बीएससी नर्सिंग व प्री-बीए.बीएड, प्री-बीएससी. बीएड 13 को, प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 16 को और प्री पालीटेक्निक टेस्ट 23 जून को होगा। इसी तरह जून में ही छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जून को होगी। जुलाई में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा भी होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SCHOOL; सरगुजा में समस्या बताने 20 KM पैदल चलीं छात्राएं तो भड़के सीएम, एक फोन से नप गए प्रिंसिपल, वॉर्डन को नोटिस

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के अंबिकापुर के शिवपुर एकलव्य स्कूल की छात्राओं ने सोमवार को 20 किमी पैदल चलकर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई थी। अब इस मामले में…

    JOBS; छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी