PROTEST;कर्मचारियों को कान पकड़कर उठक- बैठक कराने वाले कलेक्टर ने माफी मांगी, आंदोलन स्थगित

रायपुर, कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा द्वारा देर से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर उठक-बैठक कराकर क्षमा याचना कराने और भविष्य में समय का पालन करने का संकल्प दिलाने का मामला तूल पकड लिया है। कर्मचारियों के विरोध के बाद कलेक्टर ने खेद व्य्क्त किया। इसके बाद प्रस्तावित कर्मचारी आंदोलन को स्थगित कर दिया है।

कबीरधाम कलेक्टर द्वारा कर्मचारियों के साथ किए गए सार्वजनिक दुर्व्यवहार के विरोध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदेश के समस्त जिलों में विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई। फेडरेशन ने सरकार से मांग की थी कि उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कराई जाए एवं संबंधित के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए।

इस संबंध में कलेक्टर कबीरधाम द्वारा फेडरेशन के जिला संयोजक प्रताप चंद्रवंशी एवं प्रतिनिधिमंडल के साथ सार्वजनिक रूप से चर्चा करते हुए फेडरेशन के प्रति अपनी बात स्पष्ट की गई तथा खेद प्रकट किया गया। कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

उक्त घटनाक्रम के पश्चात फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, जी.आर. चंद्रा, रोहित तिवारी एवं संजय सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह घोषणा की है कि चूंकि कलेक्टर द्वारा खेद व्यक्त कर लिया गया है, अतः इस प्रकरण के विरोध में प्रस्तावित आगामी चरण के आंदोलन को स्थगित किया जाता है।

कलेक्टर ने लगाई फटकार

 कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा जिला पंचायत, जिला अस्पताल और करपात्री स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे. इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी निर्धारित समय के बाद कार्यालय पहुंचे. कलेक्टर ने मौके पर ही नाराजगी जताते हुए शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं.

42 कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचे, कान पकड़कर क्षमा याचना की

 जिला पंचायत कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थिति रजिस्टर देखा. जांच में पाया गया कि कुल 42 कर्मचारी देरी से कार्यालय पहुंचे हैं. कलेक्टर ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. वहीं मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने अपनी गलती स्वीकार की और सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर क्षमा याचना की और भविष्य में समय का पालन करने का संकल्प भी लिया.

  • Related Posts

    RMC; जमीन नियमितीकरण के खेल में बड़ी कार्रवाई, नगर निगमा के चार अधिकारी निलंबित

    रायपुर, नगर निगम रायपुर में सामने आए 100 करोड़ से अधिक के कथित भ्रष्टाचार मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। इस पूरे प्रकरण में अब बड़ी…

    TRAFFIC; खारुन ब्रिज पर आज से फिर आवाजाही शुरू, 16 दिन में मरम्मत कार्य पूरा

    रायपुर. खारुन नदी के पुराने ब्रिज की मरम्मत का काम रिकॉर्ड 16 दिनों में पूरा कर लिया गया. हालांकि इसे 30 दिन में पूरा करने का समय दिया गया था.…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……