राजनीति

POLITICS; कांग्रेस की सभा में बोले खड़गे-पीएम मोदी को देश की चिंता नहीं,अब बिहार चुनाव में गड़बड़ियां की जा रही

खडगे

0 कांग्रेस की किसान, जवान, संविधान सभा में बरसते पानी में 25000 से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा
रायपुर,
 राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में सोमवार को बरसते पानी में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आये 25000 से अधिक लोग कांग्रेस किसान, जवान, संविधान जनसभा में शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी को कांग्रेस की सभा में बोले खड़गे-मोदी को देश की कतई चिंता नहीं है। पीएम सर्वदलीय बैठक से नदारद रहते है। वे मणिपुर भी नहीं गए। आखिरकार मोदी क्यों भाग रहे है? जबके राहुल गांधी दो बार मणिपुर जाकर आ गए।

सभा को संबोधित करते हुये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पहलगांव घटना के बाद विपक्षी दलों ने सर्वदलीय बैठक बुलाया उसमे भी पीएम मोदी शामिल नही होते है और बिहार चुनाव प्रचार करने चले जाते है। मणिपुर जल रहा है मोदी एक बार भी वहां नही गये। राहुल गांधी वहां दो बार जाकर आ गये, वही से उन्होंने पदयात्रा शुरू किया। मोदी जी आप क्यों नहीं जा सकते? उन्हें देश की कोई चिंता नही है।

उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बोला पाकिस्तान और हिन्दुस्तान के झगड़े को मैंने सुलझाया। एक बार नहीं 16 बार बोला। मोदी गरीबों के लिये गायब है, इन्फ्लेशन बढ़ रहा है मोदी गायब है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही मोदी गायब है। जो आम आदमी की समस्या सुलझाने की बजाय भागता है, उनको पूछना चाहिए। ऐसे लोगों को हुकूमत मिला है और वे सबको डराने का काम कर रहे हैं। आरएसएस के एक नेता ने बोला कि संविधान से सेकुलरिज्म और सोशलिज्म वर्ड को निकालना है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़िया की गयी थी अब बिहार चुनाव में गड़बड़िया की जा रही है। देश सबसे बड़ा है, देश है तो हम लोग सुरक्षित है। अगर देश सुरक्षित नहीं तो हम में से कोई सुरक्षित नहीं। संविधान सुरक्षित है तो हम सब सुरक्षित है। संविधान को बचाना, देश को एक रखना, सभी समाज को एक रखना है यह हमारा काम है। यही हमको महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू , इंदिरा गांधी ने सिखाया है और एकता के लिए जान देने वाले राजीव गांधी ने भी यही सिखाया है।

सभा को संबोधित करते हुये मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इतनी बारिश के बावजूद कार्यकर्ता का जोश कम नही हुआ है। आप जैसे कार्यकर्ताओं के रहते कांग्रेस पार्टी को कोई नहीं हरा सकता। छत्तीसगढ़ में महाअधिवेशन हुआ और जिसमे अध्यक्ष बनने के बाद आया हूॅ, आप सबके कारण से यहां पहुंचा। केन्द की भाजपा सरकार अपने दम पर सरकार नही बना सकी और 240 सीट पर सिमट गयी। कांग्रेस पार्टी को कुछ सीटें हमे और मिल जाती तो हम सरकार बना लेते लेकिन ऐसा हो नही सका, नही तो मोदी को गुजरात का रास्ता दिखा देते। केन्द्र सरकार ईडी, आईटी का दुरुपयोग कर रही है। अधिवेशन के समय ईडी का छापा मारा गया और हमारे नेताओं को परेशान किया गया लेकिन हम डरने वाले नहीं है। हम सभी मजबूती के साथ लडेंगे और आगे बढ़ेंगे। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी परेशान कर रही है। जबकि यह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, आजादी के लड़ाई के समय पं. जवाहरलाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड पेपर निकाला था जो आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

छत्तीसगढ़ की सरकार दिल्ली से कंट्रोल हो रही-पायलट

एआईसीसी महासिचव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि किसान, जवान, संविधान जनसभा में कार्यकर्ताओं का जो जोश है हमें उस पर फक्र है। क्योकि इतनी बरसात के बावजूद कार्यकर्ताओ का जोश कम नही हुआ है। विपरीत परिस्थति के बावजूद, चुनौती के बावजूद सभी कार्यकर्ता डटे है। प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में कोई काम नही कर पा रही है। प्रदेश में स्कूल बंद हो रहे है, खाद वितरण बंद, कोई नई नौकरी भर्ती नहीं हो रही है। प्रदेश में जंगल कटाई, चाकूबाजी, अन्याय, अत्याचार हो रहा है। सरकार जनता का शोषण कर रही है। केन्द्र की सरकार 400 का नारा देने वाली 240 में आ गयी और बैशाखी के सहारे चल रही है। छत्तीसगढ़ की सरकार दिल्ली से कंट्रोल हो रही है।

छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया -बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किसान, जवान, संविधान सभा को संबोधित करते हुये कहा कि डेढ़ साल में भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया, किसान बदहाल हुआ है, छत्तीसगढ़ के युवा सड़को पर ठोकर खाने मजबूर है, भाजपा की सरकार ने वादा किया था 1 लाख लोगो को सरकारी नौकरी देंगे और आज छत्तीसगढ़ की सरकार बता दे डेढ़ साल में कितने लोगो को नौकरी दिया है? अगर नौकरी दिया है तो श्वेत पत्र जारी करे? पूरे शिक्षा विभाग में पद खाली है।

आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुये भी आज तक एक भी वन अधिकार पट्टा नहीं बांट सके- महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का 3 दिसंबर 2023 को रिजल्ट आउट हुआ और 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बनाया गया जो आदिवासी परिवार का है और 13 दिसंबर को शपथ के पहले ही 11 दिसंबर को ही हसदेव बराज में 225 एकड़ पर पूरे पेड़ो को काट दिया गया। इसी तरह से अभी 15360 पेड़ काटे गये। तमनार में कांग्रेस विधायक विद्यावति सिदार को पेड़ काटने से रोकने पर नजर बंद किया गया। इस तरह से जो काम एक आदिवासी मुख्यमंत्री के हिस्से में आ रहा है उसको देखकर शर्म लगता है। गृहमंत्री आते है और बस्तर में जाकर कहते है कि यहां के तेंदूपत्ता आदिवासी नहीं विभाग के लोग तेंदूपत्ता चुनने का काम करेंगे जिससे 300 करोड़ का नुकसान आदिवासी को होता है। आदिवासी परिवार का मुख्यमंत्री होते हुये भी आज तक एक भी वन अधिकार पट्टा नहीं बांटा है। एक पेड़ मां के नाम से लगाने वाले लोग किसके नाम से पेड़ काट रहे है?

भाजपा सरकार में जनता बदहाल-सिंहदेव

एआईसीसी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जुलाई का महिना है बच्चों को स्कूल जाना है और स्कूल खुल गया लेकिन कापी, किताब नहीं मिल रहा है। 10 हजार से अधिक सरकारी स्कूल बंद है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता का हाल बदहाल है। किसानो को डीएपी नही मिल रहा है और बाजार में महंगे दर से खरीदना पड़ रहा है। रबी फसल के लिये किसानों को पानी नही दिया गया अब खरीफ में खाद, बीज के लिये भटक रहे किसानों को बिजली की व्यवस्था भी नही मिल पा रही है।

Related Articles

Back to top button