ELECTRICITY; बिजली कंपनी में नौकरी करने का सुनहरा मौका, भरे जाएंगे 30 हजार नए पद

भोपाल, मध्यप्रदेश की बिजली कंपनी में काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने 30 हजार नए पदों पर सीधी भर्ती करने का निर्णय लिया है। इस भर्ती में सबसे पहले संविदा और आउटसोर्स जैसे अस्थायी रूप से कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह निर्णय  उन बेरोजगार युवाओं के लिए भी उम्मीद की किरण लेकर आया है, जो आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या प्रशासनिक संकाय जैसे तकनीकी कोर्स कर चुके हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं।

तीन साअल में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

अब तक नियमित कर्मचारियों के स्वीकृत पदों को भरने की समय सीमा पांच साल थी, लेकिन नए निर्णय के अनुसार यह प्रक्रिया तीन साल में पूरी कर ली जाएगी।

49 हजार कर्मचारी होंगे नियमित

वर्तमान में एमपी में लगभग 49 हजार कर्मचारी संविदा और आउटसोर्स पर कार्यरत हैं। तीन साल में इन्हें नियमित किया जाएगा। वहीं, 17 हजार से अधिक अनुपयोगी पदों को समाप्त किया जाएगा।

भर्ती में आयु छूट और बोनस अंक

  • लंबे समय से जुड़े अस्थायी कर्मचारियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  •  भर्ती प्रक्रिया में 20 अंकों का बोनस भी जोड़ा जाएगा।
  • आईटीआई और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग किए हुए युवाओं को लाभ मिलेगा।
  • प्रशासनिक पदों के लिए अन्य संकाय के छात्र भी पात्र होंगे।

  • Related Posts

    CS; मुख्य सचिव ने सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार साधक सचिवों की एक उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने विभागीय…

    HOTEL; 111 कमरों वाला Ginger Hotel नवा रायपुर में होगा विकसित, नवा रायपुर के हास्पिटेलिटी सेक्टर को मिली नई पहचान

    रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर अब देश के प्रमुख आधुनिक शहरों के साथ-साथ हॉस्पिटैलिटी और बिजनेस डेस्टिनेशन के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। इसी दिशा में…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी