PLANTATION; पॉवर कंपनी अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने किया 50 हजार पौधे लगाने का आगाज

0 प्रदेशभर के तीन हजार बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और उत्पादन संयंत्रों में लगेंगे पौधे

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में 50 हजार छायादार और फलदार वृक्ष लगाने के अभियान की शुरूआत पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने की। उन्होंने पॉवर कंपनीज़ के डंगनिया मुख्यालय स्थित परिसर में औषधीय वृक्ष लौंग का रोपण किया। डॉ. यादव ने कहा कि हमारी धरती को हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हम विद्युत आपूर्ति के जरिए प्रदेश के विकास में सहभागी बन रहे हैं, हमें अपने वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार (उत्पादन), राजेश कुमार शुक्ला (पारेषण), भीमसिंह कंवर (वितरण) एवं निदेशक आरए पाठक विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी ने कैंपस में पहले पौधरोपण किया।इसके पश्चात् वृक्षारोपण महोत्सव को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि पॉवर कंपनी पूरे प्रदेश में फैले तीन हजार से अधिक बिजली दफ्तर, विद्युत उपकेंद्र और विद्युत उत्पादन संयंत्रों की रिक्त भूमि में छायादार और फलदार पौधे लगाने का संकल्प लिया है।

अगले 15 अगस्त तक इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसमें वितरण कंपनी 25 हजार पौधे, पारेषण कंपनी 10 हजार और 15 हजार पौधे उत्पादन कंपनी लगवाएगी। साथ ही अधिकारी-कर्मचारी अपनी ओर से अपने आसपास व घरों में पौधे लगाएंगे।श्री यादव ने पौधों में क्यूआर कोड लगाने और उसमें उस पौधे के गुणों का उल्लेख करने का भी सुझाव दिया।

  • Related Posts

    PROTEST; वायु और भूजल प्रदूषण को लेकर जनसुनवाई में श्रीराम ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज के प्रस्तावित प्लांट का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध

    रायपुर, राजधानी से लगे औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा की ग्राम पंचायत सोंडरा में प्रस्तावित श्रीराम ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्लांट की पर्यावरणीय जनसुनवाई में स्थानीय ग्रामीणों ने प्लांट का शांतिपूर्ण ढंग से जमकर…

    TRANSFER;  राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर

    रायपुर, राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदाराें को इधर से उधर किया गया है। इसका आदेश आज राजस्व विभाग ने…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी