सिंधिया राज परिवार; बुआओं ने मांगा सिंधिया की संपत्ति में हिस्सा

ग्वालियर, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने मंगलवार को उस मामले की सुनवाई की, जिसमें केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ ऊषा राजे, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे ने संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए दावा पेश किया है। सुनवाई में हाई कोर्ट के आदेश की जानकारी दी गई कि दोनों पक्ष समझौते के तहत विवाद का निराकरण करना चाहते हैं। इसके लिए दिल्ली में मीडिएशन चल रहा है। जब तक मीडिएशन पूरा होकर रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक वाद की सुनवाई पर रोक लगा दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने इस केस की तारीख बढ़ा दी, अब 13 जून को इस मामले की सुनवाई होगी।

साल 2010 में संपत्ति के विवाद को लेकर न्यायालय में एक वाद पत्र पेश किया

दरअसल ऊषा राजे, वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे ने वर्ष 2010 में संपत्ति के विवाद को लेकर न्यायालय में एक वाद पत्र पेश किया। उनकी ओर से तर्क दिया गया कि पिता की संपत्ति में बेटियों का बराबर का हक है, इसलिए उन्हें भी संपत्ति में हिस्सा दिया जाए। यह केस 2010 से न्यायालय में लंबित है। एक अन्य वाद पत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी बुआओं के खिलाफ पेश किया है। दोनों वाद पत्र न्यायालय में लंबित हैं। इन वाद पत्रों की सुनवाई हुई तो दोनों पक्षों ने सहमति दी कि मध्यस्था के माध्यम से विवाद को खत्म किया जाएगा। न्यायालय ने इस मामले को विशेष केस में चिह्नित कर लिया है।

न्यायालय देना चाहता था जल्द फैसला

न्यायालय बुआओं के दावे पर जल्द सुनवाई खत्म कर फैसला देना चाह रहा था। इन्हें कोर्ट ज्यादा समय नहीं दे रहा था, जिसके चलते एक आवेदन पेश किया कि देश व विदेश में काफी संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों पर समझौता करने में समय लग रहा है, इसलिए वाद की सुनवाई रोकी जाए। न्यायायल ने इस आवेदन को तीन जनवरी 2023 को खारिज कर दिया। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मीडिएशन खत्म होने तक वाद की सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की। इसे हाई कोर्ट ने स्वीकार करते हुए वाद की सुनवाई पर रोक लगा दी।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा