TEACHER;युक्तियुक्तकरण अभ्यावेदन के लिए 28 जुलाई तक करें आवेदन, संभागायुक्त एमडी कावरे की अध्यक्षता में समिति करेगी विचार

रायपुर, शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के पश्चात जिला स्तरीय समिति के विरुद्ध प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार करने हेतु सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अभ्यर्थी अपना अभ्यावेदन/आवेदन आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर के नाम से संबोधित करते हुए कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, एकीकृत परिसर, प्रथम तल, पेंशनबाड़ा में दिनांक 16 जुलाई 2025 से 28 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।

अभ्यावेदन में आवेदक जानकारी जैसे :- युक्तियुक्तकरण उपरांत आबंटित शाला का आदेश, यदि युक्तियुक्तकरण उपरांत आबंटित शाला में कार्यभार ग्रहण किया गया है, तो कार्यभार ग्रहण दिनांक, अभ्यावेदक का मोबाईल नम्बर, यदि न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की गई है तो याचिका की प्रति एवं प्रकरण पर माननीय न्यायालय द्वारा निर्णय पारित किया गया है तो निर्णय की प्रति, जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति को प्रस्तुत अभ्यावेदन की प्रति, जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति के निर्णय की कॉपी अनिवार्यतः संलग्न करें |

  • Related Posts

    CGHB; कन्वेंशनल हॉल के डिजाइन में तकनीकी खामियों के बाद जी.टी. डिज़ाइन स्टूडियो रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई

    0 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न योजनाओं में फर्म के अनुबंध समाप्त करने के निर्देश, भविष्य में नहीं दिया जाएगा कोई कार्यवाही रायपुर, छत्तीसगढ़…

    LAND; भूमि उपयोग श्रेणियों के लिए Negative List आधारित व्यवस्था का प्रावधान जल्द, विकास को गति देने छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में विकास गतिविधियों को गति देने और भूमि उपयोग से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व