INSURANCE; बीमा से इंकार का प्रपत्र नहीं भरा तो जबरिया फसल बीमा का अनोखा योजना लागू

0 बीमा कम्पनी होगी मालामाल, किसानों को नुकसान से बचाने कोई सरकारी पहल नहीं

रायपुर, आज तक तो बीमा कराने के इच्छुकों द्वारा आवेदन करने पर  ही बीमित किये जाने की जानकारी मिली है, पर पहली बार फसल की बीमा न कराने के इच्छुक‌ ऋणी किसानों द्वारा इस संबंध में नियत तिथि 31 जुलाई तक निर्धारित प्रपत्र न भरने पर जबरिया फसल ‌बीमित करने का अनोखा योजना सामने आया है । सोसायटियों  के माध्यम से अल्पकालीन ऋण लेने वाले किसानों द्वारा पूर्व में इस संबंध में भरे जा चुके फ़ार्मों को दरकिनार कर खेती के इस व्यस्ततम मौसम में किसानों को सोसायटियों में पहुंच कर यह प्रपत्र भरना पड़ रहा है ।

सर्वाधिक दिलचस्प बात तो यह है कि हिंदी व क्षेत्रीय भाषा की वकालत करने वालों के राज में अंग्रेजी न पढ़ पाने वाले अधिकतम सोसायटी कर्मियों व किसानों के लिये यह प्रपत्र अंग्रेजी में है। किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया है कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2025 को रायपुर सहित 12 जिलों में बीमा की जिम्मेदारी एचडीएफसी एग्रो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर है । अधिसूचित इन 12 जिलों में रायपुर , बिलासपुर , दुर्ग , महेन्द्रगढ़ , चिरमिरी – भरतपुर , मुंगेली , सुकमा, सरगुजा , बालोद , बलौदाबाजार , महासमुंद , दंतेवाड़ा व गौरेला पेड्रा मरवाही के लिये अधिसूचित फसल सिंचित व असिंचित धान , उड़द , मूंग , मूंगफली , कोदो , कुटकी , मक्का , अरहर , तुअर , रागी व सोयाबीन के लिये यह योजना लागू किया गया है।

अधिसूचित फसलों हेतु जिलेवार अलग-अलग प्रत्येक हेक्टेयर हेतु बीमित राशि तय कर प्रिमियम निर्धारित किये जाने की जानकारी देते हुये उन्होंने आगे बताया है कि बहुतायत में बोये जाने वाले धान हेतु रायपुर जिले के लिये सिंचित धान हेतु हेतु बीमित राशि 60 हजार व प्रीमियम राशि 12 सौ रुपये तथा असिंचित धान हेतु बीमित राशि 45 हजार व प्रीमियम राशि 9 सौ निर्धारित किया गया है । योजना में इन फसलों ‌हेतु अल्पकालीन ऋण व  बीमा न कराने के इच्छुक किसानों द्वारा‌ भारत सरकार द्वारा चयनित प्रपत्र भर हस्ताक्षर कर जमा न करने पर संबंधित बैंक द्वारा संबंधित मौसम के लिये स्वीकृत/ नवीनीकृत की गयी अल्पकालीन कृषि ऋण का अनिवार्य रूप से बीमाकृत किये जाने की भी जानकारी दी गयी है ।

श्री शर्मा ने इसे अनोखा बीमा योजना की संज्ञा देते हुये किसानों द्वारा पूर्व में अल्पकालीन ऋण हेतु आवेदन देते वक्त ही बीमा की असहमति देने संबंधी प्रपत्र को मान्य कर किसानों को नाहक परेशानियों से निजात दिलाने का आग्रह शासन – प्रशासन से किया है । साथ ही बीमा योजना का प्रचार – प्रसार धरातल स्तर पर न होने की जानकारी देते हुये कहा है कि अधिकांश किसानों की बात तो दूर अधिकतर सोसायटी कर्मियों को भी इस योजना की विस्तृत जानकारी नहीं है जिसके चलते पूर्व के वर्षों में भी बीमा कराने वाले अधिकांश किसान इसका लाभ नहीं उठा सके व‌‌ इस वजह से किसान बीमा कराने के प्रति इच्छुक नहीं हैं और फायदा संबंधित बीमा कंपनी उठा रहे हैं । 

  • Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर