POLITICS; कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर को नोटिस, पार्टी विरोधी बयान पर मांगा जवाब

महासमुंद, जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने उनके हालिया बयानों को संगठन की छवि धूमिल करने वाला बताया है और उनसे बिंदुवार जवाब मांगा है। यह नोटिस महासमुंद जिला अध्यक्ष और कांग्रेस की विधायक प्रत्याशी रही डॉ. रश्मि चंद्राकर ने जारी किया है।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि 22 जुलाई को तय कार्यक्रम में पूर्व विधायक चंद्राकर की अनुपस्थिति और उसी दिन समानांतर रूप से उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम को अनुशासनहीनता माना गया है। पार्टी ने उनसे पूछा है कि उन्होंने जिला और प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों को नजरअंदाज कर ऐसा कार्यक्रम क्यों आयोजित किया।

नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले बयान दिए हैं। विशेषकर, वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नेतृत्व क्षमता पर उठाए गए सवालों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर टिकट कटवाने के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है।

बड़े नेताओं के नाम बताने को कहा

चंद्राकर ने वीडियो में दावा किया था कि विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिए जाने के पीछे “बड़े नेताओं” का हाथ था। इस पर पार्टी ने उनसे यह स्पष्ट करने को कहा है कि वे किन नेताओं की बात कर रहे हैं और यदि उनके पास कोई ठोस प्रमाण है, तो उसे प्रस्तुत करें।

डॉ. रश्मि चंद्राकर की हार पर भी उठाए सवाल

नोटिस में पार्टी ने यह भी पूछा है कि जब पूर्व विधायक को पहले से अंदेशा था कि डॉ. रश्मि चंद्राकर चुनाव नहीं जीत पाएंगी, तो उन्होंने पार्टी नेतृत्व को इस बारे में अवगत क्यों नहीं कराया। साथ ही उनसे यह भी पूछा गया है कि चुनाव परिणामों में उनकी क्या भूमिका रही।

कार्यकर्ताओं को गिड़गिड़ाने की बात पर नाराजगी

पूर्व विधायक द्वारा दिए गए एक और बयान जिसमें उन्होंने कहा कि ‘पार्षद चुनाव में उन्हीं को टिकट मिला जो अंतिम दिन तक गिड़गिड़ाते रहे’ को लेकर पार्टी ने गहरी आपत्ति जताई है। पार्टी ने सवाल किया है कि कार्यकर्ताओं को इस स्थिति में लाने का कारण क्या था।

‘पार्टी के भरोसे चुनाव नहीं जीत सकते’ बयान पर सफाई मांगी

चंद्राकर ने यह भी कहा था कि चुनाव जीतना है तो हर गांव में 40-50 निजी कार्यकर्ता तैयार करने होंगे, पार्टी के भरोसे चुनाव नहीं जीते जा सकते। इस बयान को कांग्रेस संगठन और उसके कार्यकर्ताओं का अपमान बताते हुए पार्टी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या वह मानते हैं कि कांग्रेस संगठन की चुनाव में कोई भूमिका नहीं होती।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व