बिजली 35 पैसे यूनिट सस्ती; वीसीए ने घटाया, अप्रैल-मई में बिल कम

रायपुर, प्रदेश के 53 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं का अप्रैल और मई का बिजली बिल प्रति यूनिट 35 पैसा कम आएगा। उपभोक्ताओं को यह फायदा वीसीए (वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट) चार्ज 78 पैसे से घटकर 43 पैसे प्रति यूनिट करने की वजह से मिलेगा। अप्रैल का बिजली बिल यानी मई में जो बिल लोगों के घरों में आएगा वह कम रहेगा। 100 यूनिट तक के बिजली बिल में 35 रुपए, 200 यूनिट पर 70 रुपए और 400 यूनिट खपत करने वालों का बिजली बिल 140 रुपए कम आएगा।

आमतौर पर मई में आने वाला बिजली बिल लोगों के लिए थोड़ा भारी रहता है। एक अप्रैल से नया टैरिफ लागू हो जाता है और मई के महीने में बढ़ा हुआ बिल मिलता है। इस साल राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली बिल के टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं की। दूसरा, फायदा वीसीए चार्ज प्रति यूनिट 35 पैसा कम होने का दोहरा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा।

बिजली कंपनी ने तीन महीने में दूसरी बार वीसीए चार्ज में कमी की है। दिसंबर-जनवरी में वीसीए चार्ज प्रति यूनिट 1.10 रुपए था। फरवरी-मार्च के लिए इसे घटाकर 78 पैसे प्रति यूनिट किया गया। अब अप्रैल-मई के लिए इसमें फिर कमी करके 43 पैसा प्रति यूनिट तय किया गया है। इस तरह दो बार की कमी से उपभोक्ताओं को तीन महीने में 67 पैसे की फायदा मिला है।

कंपनी को सस्ती मिली बिजली, दूसरी बार वीसीए चार्ज घटा
बिजली कंपनी अक्सर सप्लाई को सामान्य रखने के लिए पाॅवर प्लांटों से बिजली खरीदती है। कंपनी को बिजली महंगी मिले तो लोगों के बिल में वीसीए (वेरिएबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट) चार्ज बढ़ाया जाता है, ताकि कंपनी का घाटा एडजस्ट हो। यही बिजली सस्ती मिले तो लोगों के बिल में जुड़ा वीसीए चार्ज घटा दिया जाता है।

अभी आयोग के तय रेट की तुलना में कंपनी को थर्मल प्लांटों से 34.93 करोड़ और सोलर एनर्जी से 10.13 करोड़ रुपए महीने के हिसाब से सस्ती बिजली मिली है। लागत कम होने के कारण ही कंपनी ने वीसीए चार्ज घटाने का निर्णय लिया है। वैसे इसे हर दो माह में रिवाइज किया जाता है। अभी यह घरेलू उपभोक्ता के लिए प्रति यूनिट 43 पैसे रह गया है। जून-जुलाई में इसकी फिर समीक्षा होगी और दरें बिजली सस्ती या महंगी मिलने पर आधारित होंगी।

  • Related Posts

    FOREST; सात आईएफएस अफसरों के तबादले, CCF राजेश चंदेल और आलोक तिवारी को भेजा मुख्यालय

    रायपुर, छत्तीसगढ़ वन विभाग में 7 IFS अफसरों के तबादले आदेश निकाले गए। यह सभी भारतीय वन सेवा के अफसर हैं। इन ट्रांसफरों में रायपुर से लेकर बस्तर तक के…

    SUSPEND; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना काउंसिंलिंग के पदस्थापना में बदलाव पर तत्कालीन डीईओ निलंबित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पदस्थापना में अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई किया है, उत्तर बस्तर कांकेर के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अशोक कुमार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’