COMPLAINT;क्रेडा अध्यक्ष भूपेश सवन्नी पर कमीशनखोरी का आरोप, वेंडर्स से निज सहायक ने मांगा 3% कमीशन

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष और भाजपा नेता भूपेन्द्र सवन्नी पर वेंडर्स ने काम के बदले 3% कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। क्रेडा में काम करने वाले वेंडर्स ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह से की है। शिकायतकर्ता सुरेश कुमार समेत क्रेडा इकाई के वेंडर्स के मुताबिक भूपेंद्र सवन्नी अपने निज सहायक वैभव दुबे के माध्यम से कमीशन की मांग कर रहे हैं।

ब्लैक लिस्टेड करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शिकायत कॉपी वायरल होने के बाद कांग्रेस विधायक देवेंद्र ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की बात करने वाली सरकार आखिर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। क्या मुख्यमंत्री जी का भी हिस्सा इसमें फिक्स है? साथ ही कांग्रेस ने कहा कि चंदा दो धंधा लो भाजपा की नीति है।

जो काम हो चुका, उसका मांग रहे पैसा

वेंडर्स के अनुसार जब से क्रेडा अध्यक्ष का पदभार भूपेंद्र सवन्नी ने संभाला है। उसके बाद से वैभव दुबे उन पर दबाव बना रहा है। वेंडर्स से जो काम पूरा हो चुका है, उसका 3 प्रतिशत मांगा जा रहा है। साथ ही जो वेंडर्स विरोध कर रहे हैं, उनके काम की जांच कराने, उन्हें नोटिस देने और ब्लैक लिस्टेड करने की धमकी दी जा रही है।

PM मोदी और गृहमंत्री शाह से भी शिकायत

वेंडर्स ने क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और उनके निज सहायक वैभव दुबे की शिकायत पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन मंत्री पवन साय से की है। वेंडर्स ने इस मामले में गोपनीय जांच कराने और बीजेपी नेता भूपेंद्र सवन्नी पर कार्रवाई की मांग की है।

वेंडर्स ने की थी शिकायत

क्रेडा अध्यक्ष और उनके निजी सहायक के खिलाफ वेंडर्स ने 20 जून को शिकायत की थी। 1 जुलाई को इसे रिमार्क किया गया है। 8 जुलाई को इस मामले में मुख्यमंत्री सचिवालय ने जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के साथ ही पूरी रिपोर्ट जनदर्शन की वेबसाइट में अपलोड करने के लिए कहा गया है।

सरकार के सभी विभागों में कमीशन फिक्स, पूरा सिस्टम भ्रष्ट- दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्रेडा के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी द्वारा हर काम में 3 प्रतिशत कमीशन उगाही का आरोप लगाया है तथा कमीशन नहीं देने पर ठेकेदारों को परेशान किया जा रहा है। क्रेडा के ठेकेदारों का यह आरोप छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के सुशासन की असली तस्वीर है। प्रदेश के हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना मोटे कमीशन के राज्य में कोई कार्य नहीं होता है। डेढ़ साल में भी सरकार और मंत्रियों का भ्रष्टाचार खुलकर सामने आने लगा है। मंत्री केवल कमीशन का हिसाब रखने में ही रूचि रखते है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने डीएमएफ के घोटाले को उजागर किया तो उन पर नोटिस जारी हो गयी। अब एक बार फिर से क्रेडा के ठेकेदार कमीशनखोरी के खिलाफ लामबंद हुये है, इसके पहले राजनांदगांव में जल जीवन मिशन की कमीशनखोरी की शिकायत ठेकेदार एसोसिएशन ने किया था।

  • Related Posts

    POLITICS; थाने के बाहर कांग्रेसियों का धरना, दीपक बैज भी पहुंचे, एफआईआर वापस लेने और भाजपा नेताओं पर केस दर्ज करने की मांग

    0 प्रदर्शन में झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए रायपुर, राजधानी रायपुर में कल शाम को भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान हुए विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई…

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र