CM; कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच दो दिन दिल्ली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर, सीएम विष्णुदेव साय आज से 2 दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे. इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से एक बार फिर कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में अभी दो मंत्रियों के पद खाली हैं.

दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा, दिल्ली में आज छत्तीसगढ़ के सांसदों से मुलाकात होगी. कल केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की जाएगी. संसद सत्र के चलते जो मंत्री मिलेंगे उनसे मुलाकात करेंगे. दुर्ग जिले में दो नन की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, पुलिस अपना काम कर रही है. केरल से आए डेलिगेशन ने मुलाकात की. संगठन के लोगों ने भी मुलाकात की है. इस मामले पर विस्तार से चर्चा की गई है.

इधर मंत्रिमंंडल विस्तार के बारे में चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल कहा था कि किसी को छटपटाने की जरुरत नहीं है। बताया गया है कि भाजपा की अंदरुनी गुटबाजी के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार संभव है।

  • Related Posts

    CJP; सुको के ‘यात्रा मत करो’ वाले बयान पर भड़के सीजेपी के सौरभ दास, बोले- सिस्टम ने हमें कॉकरोच बना दिया

     नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हवाई किराया बढ़ाए जाने के मामले में तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. लेकिन इस दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि हवाई…

    POLITICS; US मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प के करीबी को मात देने वाली पिया डांडिया ने रचा इतिहास, जयपुर से खास रिश्ता

    फ्लोरिडा, एजेंसी, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. CNN के मुताबिक मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स हाउस और सीनेट…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश