POLITICS; भाजपा विधायक ईश्वर साहू के पीएसओ, पीए और ऑपरेटर ने किया स्वेच्छानुदान का बंटाधार !… रिश्तेदारों के नाम वाली सूची वायरल

रायपुर, छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक ईश्वर साहू इन दिनों स्वेच्छानुदान राशि के वितरण में भेदभाव को लेकर चर्चा में हैं. इस चर्चा के पीछे बड़ी वजह उनके पीएसओ, पीए और ऑपरेटर की हरकतें भी हैं. आरोप है कि विधायक की सुरक्षा से लेकर निजी काम-काज देखने वाले इन तीनों ने मिलकर स्वच्छेदानुदान घोटाला कर दिया है. आरोपों का आधार स्वेच्छानुदान के वितरण से जुड़ी वायरल सूची है.

बताया जा रहा है कि इस सूची में शामिल जो हितग्राही हैं, उनमें से अधिकतर पीएसओ ओम साहू, पीए दिग्विजय केशरी, अनुज वर्मा और ऑपरेटर धीरज पटेल के रिश्तेदार हैं. यहीं नहीं कुछ नाम विधायक ईश्वर साहू के अपने रिश्तेदारों के भी हैं. वहीं इस पर सियासत भी शुरू हो गई है. इस वायरल सूची को कांग्रेस ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए तंज कसा है.

ईश्वर साहू के पीएसओ ओम साहू पर आरोप है कि उन्होंने स्वच्छेदानुदान पाने वाले हितग्राहियों में अधिकतर उनके रिश्तेदार शामिल हैं. ओम साहू ने मिलीभगत कर अपने रिश्तेदारों में स्वेच्छानुदान की राशि बंटवा दिया. ऐसे करीब 20 से अधिक नजदीकी रिश्तेदारों के नाम शामिल हैं, जिन्हें 40 हजार, 30 हजार, 25 हजार और 20 हजार रुपये तक दिए गए हैं. सूची में शामिल लगभग सभी हितग्राहियों के उपनाम साहू है. और सभी का संबंध ओम साहू से बताया गया है.

इसी तरह से विधायक के PA दिग्विजय केशरी के रिश्तेदारों का नाम भी सूची में शामिल है. सूची में शामिल करीब 7 हितग्राहियों का संबंध दिग्विजय से बताया गया है. इनमें भतीजा, साढ़ू और अन्य शामिल हैं. इन हितग्राहियों को 40 हजार, 30 हजार और 25 हजार तक स्वेेच्छनुदान दिया गया है. बता दें अभी दो दिन पहले छत्तीसगढ क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पीए की करतूतों का पर्दाफाश हुआ था.

गरीब का बेटा बना विधायक, इसलिए कांग्रेसियों के पेट में दर्द

स्वेच्छा अनुदान की वायरल सूची को लेकर साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि गरीब परिवार का बेटा विधायक बन गया है, इसलिए कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है. यह सब उनकी रणनीति है. बताया कि उनके पास जो भी अपनी पीड़ा लेकर आता है, आर्थिक सहायता की मांग करता है, वह उनका नाम आगे बढ़ाते हैं. इसमें मैंने कभी कांग्रेस या भाजपा नहीं किया है. अब तक 2 हजार से अधिक लोगों का नाम भेजवा चुका हूं. जिनका भी पैसे आता है, उनको फोन के माध्यम से बुलाकर दे दिया जाता है.

राम राज की बात है, जितना लूट सको तो लूट लो -पीसीसी चीफ दीपक बैज

इस पूरे मामले को लेकर के पीसीसी चीफ दीपक बैज हमलावर नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि माले मुफ्त दिले बेरहम… राम राज की बात है, जितना लूट सको तो लूट लो. स्वेच्छानुदान जरूरत मंदों के लिए होता है. विधायक तो बंदरबांट में लगे हैं. नारियल और तीन प्रतिशत की बात तो दिल्ली तक पहुंची है. ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं हुई तो समझो कि इसमें बड़े लोग भी शामिल हैं. 

  • Related Posts

    BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर…

    ELECTION; नगरीय निकाय चुनाव पर फोकस, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस ने नगर निगम से लेकर पंचायत तक पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी