FRAUD; शिक्षक की फर्जी नौकरी के नाम पर NGO ने ठगे करोड़ों रुपए, 300 युवाओं से 2 से 5 लाख तक वसूला 

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर रायपुर के एक NGO ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। आरोपी NGO ‘री इंडिया स्किल वेलफेयर फाउंडेशन’ ने रायपुर समेत कई जिलों के करीब 300 बेरोजगार युवाओं को ठगी का शिकार बनाया। इनसे सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर 2 से 5 लाख रुपए तक की राशि वसूल की गई और फर्जी जॉइनिंग लेटर थमा दिए गए।

आरोपियों ने विज्ञापन निकालकर लोगों को भरोसे में लिया और कहा कि NGO सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को मुफ्त सेवा देने के लिए भेजता है, जिनकी सैलरी भी वही देगा। कुछ पीड़ितों को शुरूआत में 3-4 महीने वेतन दिया गया, जिससे लोगों को भरोसा हो गया। लेकिन बाद में न तो वेतन मिला, न कोई जवाब। कुछ लोग तो एक साल तक पढ़ाते रहे, लेकिन उन्हें कोई भुगतान नहीं हुआ।

NGO के डायरेक्टर राजू रात्रे और अल्फिजा फातिमा ने अंबेडकर चौक स्थित शहीद वीर नारायण सिंह परिसर में ऑफिस खोल रखा था। अब 1 जुलाई 2025 से यह ऑफिस बंद है और दोनों डायरेक्टर फरार हैं। पीड़ितों में सुरभि सोनी, पलक गायकवाड, प्रसेनजीत भारद्वाज सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ASP कीर्तन राठौर ने बताया कि आरोपी NGO ने प्रदेशभर के 300 लोगों से करोड़ों रुपए ठगे हैं। कई बिचौलिए भी इस ठगी में शामिल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

  • Related Posts

     SUICIDE; प्रेमी जोड़े की मौत! पेड़ से लटके मिले शव, पुलिस-FSL जांच में जुटी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के छेरीखेड़ी इलाके में एक प्रेमी जोड़े की मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव पेड़ से लटके मिले, जिसके बाद इलाके में…

    ED; 129.80 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, 300 से अधिक खरीदारों से हुई थी ठगी, गुजरात में बड़े रियल्टी फ्रॉड पर ईडी की कार्रवाई

    अहमदाबाद,  प्रवर्तन निदेशालय (ED), अहमदाबाद जोनल कार्यालय ने गुजरात में रियल एस्टेट के नाम पर आम खरीदारों और निवेशकों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले भू-माफियाओं पर शिकंजा कसा…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार