NACHA; शिकागो में NRI कन्वेंशन में पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रवासी छत्तीसगढ़ियों ने किया स्वागत

रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने अमेरिका दौरे पर हैं, जहां वे प्रवासी छत्तीसगढ़ियों से संवाद कर उन्हें राज्य के विकास में सहभागी बनाने की पहल कर रहे हैं। वे 30 जुलाई को रायपुर से रवाना हुए थे और अब शिकागो पहुंच चुके हैं। मंत्री चौधरी शिकागो (अमेरिका) में आयोजित NACHA (North America Chhattisgarh Association) के तीसरे अंतरराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ NRI कन्वेंशन 2025 में हिस्सा ले रहे हैं।

इस कार्यक्रम में वे अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़वासियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। ओपी चौधरी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और बताया कि उनका मकसद प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को मातृभूमि से जोड़ना, निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना और सरकार की योजनाओं से जोड़कर उन्हें सक्रिय भागीदार बनाना है।

शिकागो पहुंचने पर NACHA की पदाधिकारी दीपाली सरावगी ने मंत्री चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों से वीडियो संदेश में कहा कि “हमारी सरकार और हमारा प्रदेश आप सभी के लिए कमिटेड है और आगे एक ठोस रणनीति बनाकर कार्य करती रहेगी। जो भी नया व्यक्ति विदेशों में बस रहा है, उसे सुविधा देने के लिए आप सभी एक बेहतर फ्रेमवर्क और सपोर्ट सिस्टम तैयार करें।

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि “मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करूंगा और गवर्नमेंट से जो भी आप लोगों के एक्सपेक्टेशन होंगे, आप लोगों के पेरेंट्स वहां रह रहे होंगे। आप में से कई लोगों की ज़मीनें होंगी, उनमें कहीं कोई डिस्प्यूट हो जाता होगा। पेरेंट्स को कभी कोई कम्फर्ट चाहिए होता होगा तो हम हमेशा आपके लिए समर्पित होकर काम करते रहेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि बिना टेंशन कभी भी आप कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। हम एक सिस्टम बना देंगे, ग्रुप बना देंगे। उससे छत्तीसगढ़ में आपके फैमिली में, आपके घर में, पेरेंट्स के साथ कोई भी समस्या हो, उसको सरकार बहुत पॉजिटिव तरीके से साथ देखेगी।

  • Related Posts

    CJP; सुको के ‘यात्रा मत करो’ वाले बयान पर भड़के सीजेपी के सौरभ दास, बोले- सिस्टम ने हमें कॉकरोच बना दिया

     नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हवाई किराया बढ़ाए जाने के मामले में तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. लेकिन इस दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि हवाई…

    POLITICS; US मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प के करीबी को मात देने वाली पिया डांडिया ने रचा इतिहास, जयपुर से खास रिश्ता

    फ्लोरिडा, एजेंसी, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. CNN के मुताबिक मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स हाउस और सीनेट…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश