POLITICS; केरल बीजेपी अध्यक्ष के साथ नन रायपुर रवाना, बृजमोहन बोले-केरल के नन का यहां क्या काम?

दुर्ग. मानव तस्करी के आरोप में दुर्ग से गिरफ्तार केरल के दो ननों को बिलासपुर NIA कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज दुर्ग जेल से दोनों ननों को रिहा कर दिया गया है. केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर के साथ नन सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी जेल से बाहर आई. केरल भाजपा के उपाध्यक्ष सॉन जॉर्ज भी मौजूद रहे.

इस मामले में जेल में बंद युवक सुखमन मण्डावी को भी रिहा कर दिया गया है. इस मौके पर कांग्रेस नेता और चर्च के लोगों ने दोनों ननों का सम्मान किया. इसके बाद दोनों नन केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर के साथ दुर्ग से रायपुर रवाना हुए. सांसद बृजमोहन बोले- जमानत मिल गई, लेकिन आगे इसी केस में पाई जाएंगी दोषी…

मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कैथोलिक नर्सों को रिहाई पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की प्रतिक्रया सामने आई है. उन्होंने कहा कि आज भले ही कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है, लेकिन वे इस केस में आगे दोषी पाई जाएंगी. केरल के नन्स की यहां क्या जरूरत? नन्स चार घंटे आती थी और बच्चियों को लेकर जाती थी. देश और छत्तीसगढ़ में आदिवासियों, युवा लड़कियों को नौकरी का लालच देकर धर्मांतरण कर ले जाते हैं. 

बृजमोहन का पलटवार 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बजरंग दल पर केस करने वाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की सीनियर नेता बृंदा करात के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वृंदा करात अपना काम करें. छत्तीसगढ़ आने की जरूरत क्या है? क्या वो धर्मांतरण के पक्ष में है? बच्चियों के साथ व्यभिचार होता है, गलत होता है. क्या वह उसके पक्ष में है? सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जगन्नाथ सेना के गठन को सही ठहराया है. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का विरोध जायज है. पुरन्दर मिश्रा ने जगन्नाथ सेना का गठन कर धर्मान्तरण करने वालों का विरोध करने की बात कही है, तो उन्होंने बिलकुल सही कहा है.

ये है मामला

25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक युवक नारायणपुर की तीन युवतियों को लेकर पहुंचा था, जहां तीनों युवतियों को लेने के लिए दो नन सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी पहुंची थी. इस बात की जानकारी बजरंग दल को लगी, जिसके बाद वो दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे. बजरंग दल ने ननों पर मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की, जिसके बाद जीआरपी ने ननों को गिरफ्तार कर लिया.

छत्तीसगढ़ में ईसाई समुदाय पर हमले का आरोप

ननों की गिरफ्तारी के बाद 29 जुलाई को कांग्रेस सांसदों का प्रतिनिधिमंडल दुर्ग पहुंचा और जेल में बंद ननों से मुलाकात की. इस दौरान सांसदों ने ननों को झूठे आरोपों में फंसाने का आरोप लगाया. 30 जुलाई को सीपीआई का प्रतिनिधिमंडल भी दुर्ग पहुंचा और जेल में बंद ननों से मुलाकात की. सीपीआई ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में ईसाई समुदाय पर हमला हो रहा है. इसी दिन संसद के बाहर प्रियंका गांधी ने केरल के सांसदों के साथ प्रदर्शन किया. संसद में ननों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस सांसद ने स्थगन प्रस्ताव भी लाया.

  • Related Posts

    POLITICS; पंजाब में AAP के 2 विधायकों का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका, एक दिन पहले ही आई थी लिस्ट

    नईदिल्ली, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिले…

    POLITICS; 30 महीने बाद जागे रायपुर ग्रामीण विधायक, लेकिन जमीनी हकीकत से फिर भागे!

    रायपुर, चुनाव नजदीक आते ही रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू को 30 महीने बाद पहली बार बिरगांव निगम के कामों की समीक्षा की याद आई। लेकिन जिस निगम के कामों…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश