SUICIDE; दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, आरोपी पति और सास-ससुर गिरफ्तार

रायपुर, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली. एक साल पहले उनकी शादी हुई थी. घर वाले दहेज में कार और घर के सामान दिए थे, लेकिन पति 10 लाख रुपए की और डिमांड कर रहा था. इसके लिए पत्नी को मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा था. उसे ससुराल में खाना भी नहीं दे रहे थे. मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति और सास-ससुर को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है.

तिल्दा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि उषा कहरा (30) की शादी 12 मार्च 2024 को जांजगीर के प्रमोद कुमार कमलेश (31) के साथ हुई थी. प्रमोद एक निजी फैक्ट्री में सब इंजीनियर के पद पर है. शादी में उषा के मायके वालों ने एक कार और बाकी सामान दहेज में दिया था. इसके बाद भी नवविवाहिता के पति और सास-ससुर ने दहेज के लिए परेशान किया. गर्भवती होने पर ससुराल वाले कहते थे कि बेटा ही चाहिए. हालांकि 6 महीने गर्भ में रहने के बाद इलाज दौरान बच्चे की पेट में ही मौत हो गई थी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी परिवार अपना कर्ज चुकाने के लिए महिला को मायके से 10 लाख रुपए लाने की डिमांड कर रहे थे. इस बात से उषा लगातार परेशान थी. उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. इससे तंग आकर एक जुलाई 2025 को उषा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के मायके वालों ने तिल्दा थाने में 1 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच के बाद जांजगीर के अमोदा गांव निवासी आरोपी प्रमोद कुमार कमलेश (31), सास बहरतीन बाई और जवाहर लाल (65) को गिरफ्तार कर लिया है.

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा