ELECTRICITY; कांग्रेस का आरोप-अडानी को फायदा पहुंचाने बिजली बिल हॉफ योजना बंद ?

  • सोलर पैनल का सबसे बड़ा निर्माता अडानी इसीलिये सरकार सोलर पैनल लगाने पर जोर दे रही

रायपुर, काअंग्रेस ने आरोप लागाया है कि अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने बिजली बिल हॉफ योजना को बंद किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सोलर पैनल का सबसे बड़ा निर्माता अडानी समूह है। अडानी समूह द्वारा बनाये जा रहे सोलर पैनल की खपत निर्माण की तुलना में नहीं हो पा रहा है। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ योजना के कारण बिजली के उपभोक्ता सोलर पैनल लगवाने में रूचि नहीं दिखा रहे थे। सोलर पैनल लगवाने का खर्च भी आम आदमी की क्षमता से अधिक है। डेढ़ से चार लाख रूपये तक लगाने के बाद सोलर पैनल के लाईफ की कोई गारंटी नहीं है। लगाने के पहले सब्सिडी देने का वादा तो किया जाता है लेकिन लगाने के बाद आम आदमी को सब्सिडी के लिए चक्कर काटना पड़ता है। सोलर पैनल के बाद भी कुछ न कुछ बिजली का बिल आता ही है। इन सब कारणों से छत्तीसगढ़ में लोग सोलर पैनल नहीं लगवा रहे थे इसीलिए सरकार ने बिजली बिल हॉफ योजना बंद कर दिया ताकि बिजली महंगी हो जाए। आम आदमी विकल्प के रूप में अडानी का सोलर पैनल लगवा ले।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ को केवल अडानी के आर्थिक हितों का चारागाह बनाना चाहती है। अडानी के सोलर पैनल को बिकवाने के लिए आम जनता से बैंक ऋण दिलवाने का दावा किया जा रहा है। मतलब सरकार चाहती है कि आम छत्तीसगढ़िया कर्जदार हो जाये और अडानी को भुगतान तत्काल हो जाये। कर्ज नहीं पटा पाने पर केवल सोलर पैनल ही नहीं घर भी नीलाम करने से नहीं चुकेगी ये सरकार, क्योंकि भाजपा की सरकारों ने लोन राईट ऑफ केवल अडानी, अंबानी और लाला रामदेव के लिये जाते है आम जनता के नहीं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई दावा कर रहे है कि हम मुफ्त बिजली की ओर लोगों को ले जा रहे है यदि सरकार ईमानदार है तो सभी उपभोक्ताओं को मुफ्त सोलर पैनल लगाकर सरकार दे ताकि लोग मुफ्त बिजली ले सके। लेकिन सरकार ऐसा नहीं करेगी क्योंकि इन्हें अडानी को फायदा पहुंचाना है, जैसे उज्जवला योजना के जरिए अंबानी को फायदा पहुंचाया गया था लेकिन आज उज्जवला योजना दम तोड़ चुकी है। वैसा ही दो साल बाद पीएम सूर्यघर योजना का होगा।

  • Related Posts

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    BJP; भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, किरण सिंह देव बोले-2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र