ELECTRICITY; पीएम सूर्यघर योजना के स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिये लगेंगे शिविर,पॉवर कंपनी मुख्यालय में आज कैम्प

0 हाफ बिल से मुफ्त बिजली बिल की ओर कदम

रायपुर, छत्तीसगढ़ मेंप्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए पूरे प्रदेशभर में शिविर लगाए जाएंगे। इसी कड़ी में कल 8 अगस्त को पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया में शिविर लगेगा। शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव करेंगे। इसमें उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार, पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला एवं वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर सहित निदेशक (आरएपीएम) श्री एके पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित शिविर में रूफटॉफ सोलर पॉवर प्लांट लगाने वाले वेंडर स्टाल लगाएंगे। साथ ही सोलर प्लांट लगाने के लिए त्वरित ऋण सुविधा देने के लिए बैंक के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिसमें पॉवर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आम उपभोक्ता अपनी पंजीयन करा सकेंगे। स्पॉट पर ही सभी औपचारिकताएं पूरी करके आवेदन संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इस जन-जागरूकता अभियान के लिए 8 अगस्त से 31 अगस्त शिविर आयोजित किये जाएंगे। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संदीप वर्मा ने बताया कि रायपुर जिले में 40, धमतरी जिले में 24, महासमुंद जिले में 109, गरियाबंद जिले में 92 एवं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 28 शिविर लगाये जायेंगे। इस तरह कुल 293 शिविरों का आयोजन युद्धस्तर पर किया जायेगा। इस अभियान की शुरूआत कल डंगनिया परिसर से की जायेगी।

  अधीक्षण अभियंता (वृत्त) रायपुर के अंतर्गत आने वाले रायपुर संभाग में 10, अटल नगर में 10, नवापारा-राजिम में 20, धमतरी में 14 एवं कुरूद में 10 शिविर लगाये जायेंगे। अधीक्षण अभियंता (वृत्त) बलौदा बाजार अंतर्गत आने वाले बलौदा बाजार संभाग में 10, कसडोल में 10, भाटापारा में 8 शिविर लगाये जायेंगे। अधीक्षण अभियंता (वृत्त) महासमंुद के अंतर्गत आने वाले महासमुंद संभाग में 21, पिथौरा संभाग में 42, सरायपाली में 46 एवं गरियाबंद में 92 शिविर लगाये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। 1500 अफसर -कर्मचारी अपने घरों के छत में रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाएं

   इस दिशा में प्रबंधन ने आदेश जारी करते हुए रायपुर क्षेत्रांतर्गत लगभग 1500 नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से अपने घरों के छत में रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाने के निर्देश दिये। ताकि पड़ोसी व मोहल्ले के लोग उन्हें देखकर प्रेरित हो और वे भी सोलर प्लांट लगवाने की ओर अग्रसर हो। 

  • Related Posts

    PWD; घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत, की जांच के लिए PWD ने समिति बनाई,समिति तीन दिन में देगी रिपोर्ट

    0 राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजना नारायण भोई रायपुर., लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की…

    FOREST; राज्य की 127 संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण पर जोर, 3,035 पौधों की प्रजातियों की सूची तैयार

    *कार्यशाला में विशेषज्ञों और पारंपरिक वैद्यों की सहभागिता से तैयार हुई संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली 127 दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों की पहचान…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर