POLITICS; क्रेडा चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी को भ्रष्टाचार के आरोप पर मिली क्लीनचिट, ऊर्जा विभाग के सचिव ने सौंपी जांच रिपोर्ट

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी को भ्रष्टाचार के आरोपों में क्लीनचिट मिल गई है। कुछ वेंडरों द्वारा उन पर 3% कमीशन मांगने और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को सौंपी गई थी।

ऊर्जा सचिव ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री सचिवालय को सौंप दी है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपों की पुष्टि के लिए कोई प्रामाणिक साक्ष्य नहीं मिले। शिकायतें बिना आधार की पाई गईं और इस आधार पर भूपेंद्र सवन्नी को आरोपमुक्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि क्रेडा से जुड़े कुछ ठेकेदारों ने सवन्नी पर आरोप लगाया था कि वे अपने निजी सहायक वैभव दुबे के जरिए 3 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि भुगतान न करने पर उन्हें कार्य रद्द करने, जांच कराने और ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी जा रही है। वेंडरों का कहना था कि वे वर्षों से क्रेडा के तहत सोलर प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं, लेकिन सवन्नी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की थी।

हालांकि भूपेंद्र सवन्नी ने इन आरोपों को पहले ही निराधार और राजनीतिक प्रेरित बताया था। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय ने जांच के आदेश दिए थे, जिसके चलते राजनीतिक हलकों में कार्रवाई की अटकलें भी लगाई जा रही थीं।

अब जब जांच रिपोर्ट में उन्हें क्लीनचिट मिल चुकी है, तो उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की संभावना समाप्त हो गई है। वहीं, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सवन्नी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की थी, जिससे मामला कुछ दिनों तक राजनीतिक गरमाहट का कारण बना रहा।

  • Related Posts

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    पटना,  बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। अब नए सीएम के लिए तैयार रहें। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने…

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति