12 साल बाद न्यू स्वागत विहार में हितग्राहियों को प्लाट मिलने का रास्ता साफ; दावा-आपत्ति की जांच पूरी, एक सप्ताह में शासन को सौंपेंगे रिपोर्ट

रायपुर, डूंडा सेज बहार स्थित न्यू स्वागत विहार मामले में आरडीए ने छह माह बाद दावा आपत्ति की जांच पूरी कर ली। एक सप्ताह के भीतर शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। आरडीए की दावा-आपत्ति में खुलासा हुआ है कि बिल्डर ने कई प्लॉट एक से अधिक लोगों को बेच दिया था। दावा आपत्ति में इसका खुलासा होने के बाद आरडीए ने निर्णय लिया है कि जिसकी पहले रजिस्ट्री हुई है, मूल प्लॉट उसे दिया जाएगा, दूसरे नंबर या फिर तीसरे नंबर पर उसी प्लॉट की जिनकी रजिस्ट्री हुई है उन्हें उसी परिसर की दूसरी जमीन दी जाएगी।

आरडीए न्यू स्वागत विहार में शासन की जमीन पर गार्डन बनाने का प्रस्ताव बना रहा है। इससे वहां गार्डन की समस्या दूर हो जाएगी। आरडीए अफसरों की माने तो दावा-आपत्ति के परीक्षण का काम पूरा होने वाला है, एक सप्ताह के भीतर शासन को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

न्यू स्वागत विहार प्रोजेक्ट साल 2009 -10 में आया था। 225 एकड़ में कुल 3189 हितग्राहियों ने रजिस्ट्री तो 100 से अधिक लोगों ने एग्रीमेंट करवाया है। इसमें बोरिया कला, ढूंडा और सेज बहार के तीन गांव शामिल हैं। बिल्डर ने इसमें सरकारी जमीन, आरडीए और प्राइवेट लोगों की जमीन का भी लेआउट पास कराकर लोगों को बेच दिया था। लेकिन गड़बडिय़ों की वजह से जमीन का पजेशन नहीं मिल रहा है।

हितग्राही जमीन लेकर पिछले पिछले आठ साल से भटक रहे हैं। इसमें कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने मकान बनाने के लिए बैंक से लोन लेकर जमीन ली है। लेकिन पजेशन नहीं मिलने की वजह से उनको बैंक के कर्ज के साथ घर का किराया भी पटाना पड़ रहा है। स्वागत विहार मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने इसकी जांच का जिम्मा आरडीए को सौंपा है। आरडीए ने जांच पूरी कर ली है, इससे अब हितग्राहियों को जमीन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा