INSPECTION; कृषि सेवा केन्द्रों का निरीक्षण,किसानों को बिल नहीं देने वाले 9 केंद्रों को नोटिस जारी

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार कृषि विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त दल द्वारा लगातार कृषि सेवा केन्द्रों की छानबीन की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 9 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

पलारी एसडीम दीपक निकुंज एवं उर्वरक निरीक्षक सुचिन कुमार वर्मा ने भगत कृषि सेवा केंद्र संडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में स्रोत प्रमाण पत्र संधारण नहीं किया गया था तथा किसानों को बिल भी नहीं दिया जा रहा था इस कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कसडोल एसडीएम राम रतन दुबे एवं कीटनाशक निरीक्षक धनेश्वर के द्वारा कसडोल में संचालित आचार्य कृषि सेवा केंद्र, कुशवाहा कृषि सेवा केंद्र, जोगी कृषि केंद्र तथा गोपाल बीज भण्डार का निरिक्षण किया गया।स्तोत्र प्रमाण पत्र संधारण नही  करने  तथा कालातीत दवाइयों का उचित रख रखाव नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

इसी तरह सिमगा निरीक्षक जयइन्द्र कंवर ने विकासखण्ड सिमगा के ग्राम मोहरा में संचालित वर्मा ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में स्रोत प्रमाण का संधारण नहीँ पाया गया तथा कृषको को बिल नहीं दिया जा रहा था साथ ही उर्वरक भण्डारण वितरण की जानकारी भी विभाग को प्रेषित नहीं की जा रही थी। इस पर उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

ग्राम हथबंद में संचालित वर्मा ट्रेडर्स, देवांगन ट्रेडर्स एवं सौरभ कृषि केंद्र का निरीक्षण किया गया।स्रोत प्रमाण पत्र का संधारण नहीं करने तथा कृषकों क़ो बिल नहीं दिया जा रहा था जिस पर तीनो केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

  • Related Posts

    FERTILIZER; ज्यादा दाम पर खाद बेचने वाली एजेंसी का विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित,कृषि विभाग ने की कार्रवाई

    कांकेर, अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं कांकेर जिले में कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पखांजूर में अधिक कीमत पर उर्वरक विक्रय किए जाने की शिकायत…

    PADDY;धान बेचने के नियम बदलने से किसानों को राहत, अब सिर्फ एग्री स्टैक से होगी खरीदी, 31 अक्टूबर तक पूरा करें रजिस्ट्रेशन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान बेचने के लिए किसानों को अब…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार