CRIME;ओडिशा से आया दस सदस्यीय गिरोह, CG सीमा में बच्चा चोरी की कोशिश करते युवक को घरवालों ने पकडा

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर में घुसकर बच्चा चोरी करते एक युवक को घर वालों ने पकड़ा है. यह घटना जुट मिल थाने के टिकरापारा मोहल्ले की है. आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, चोर रात तीन बजे घर में घुसकर मासूम को उठाकर ले जा रहा था. इस दौरान घर में मौजूद लोगों की नींद खुलने पर चोर पकड़ा गया और उसे आज सुबह पुलिस के हवाले किया गया. बताया जा रहा कि ओडिशा से दस लोगों का गिरोह बच्चा चोरी करने आया था, जिसमें से एक आरोपी पकड़ में आया है. जुट मिल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नगर निगम के वार्ड 47 के टुरकूमुड़ा मोहल्ले में रात 2 बजे 10 माह के बच्चे को चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। वारदात के समय परिजनों को नींद खुली तो शोर मचाया और उसे पकड़ लिया। इस बीच मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बच्चा चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी की बेदम पिटाई की। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड क्रमांक 41 स्थित टुरकूमुड़ा निवासी राज सारथी बीते बुधवार की रात खाना खाने के बाद परिजनों के साथ सोया गया। इस समय उसका 10 माह का बेटा भी सोया था। रात करीब 2 बजे अचानक उसकी नींद खुली तो उसके पास ही एक अजनबी था। वह अजनबी उसके बच्चे को बोरी में भरने का प्रयास कर रहा था।पूछताछ करने पर वह बताया कि उसका नाम सुरेश मुंडा है और वह पड़ोसी राज्य ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले का रहने वाला है। वह बच्चा चोरी करने आया था।

तीन लाख में बच्चा बेचने किया था सौदा

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी बच्चे को ओडिशा के ही किसी कृष्णा नामक शख्स के पास तीन लाख में बेचने का सौदा किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा