ECI;छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा समेत प्रदेश के 9 राजनीतिक पार्टियों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल,नहीं लड सकेंगे चुनाव

0 भारत निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह राष्ट्रीय और 67 क्षेत्रीय दल ही चुनाव लड सकेंगे

रायपुर, केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने देश भर में 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इनमें छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा समेत प्रदेश के नौ राजनीतिक दल शामिल हैं। इन दलों ने 2019 से पिछले छह वर्षों में कोई चुनाव नहीं लड़ा था। हालांकि, इन दलों के पास 30 दिनों के भीतर अपील करने का विकल्प है। निर्वाचन आयोग के इस कदम के बाद वर्तमान में देश में छह राष्ट्रीय और 67 क्षेत्रीय दल ही चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा रहेंगे।

प्रदेश की ये पार्टियां बाहर

छत्तीसगढ़ एकता पार्टी, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी, छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी, छत्तीसगढ़ विकास पार्टी, पृथक बस्तर राज्य पार्टी, राष्ट्रीय आदिवासी बहुजन पार्टी, राष्ट्रीय मानव एकता पार्टी, राष्ट्रीय समाजवादी स्वाभिमान मंच।

इसलिए लिया एक्शन

केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है। यह कार्रवाई उन दलों के खिलाफ की गई है, जो चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं ले रहे थे। इन दलों को कर छूट जैसे लाभ मिल रहे थे, लेकिन चुनावी गतिविधियों में भागीदारी न होने के कारण आयोग ने अयोग्य घोषित कर दिया है।

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने निष्क्रिय दलों की पहचान के लिए व्यापक अभियान चलाया था। आयोग का कहना है कि यह निर्णय राजनीतिक व्यवस्था को स्वच्छ और सक्रिय रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि केवल गंभीर और सक्रिय दल ही चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें। निर्वाचन आयोग के इस कदम के बाद वर्तमान में देश में छह राष्ट्रीय और 67 क्षेत्रीय दल ही चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा रहेंगे।

  • Related Posts

    NIA; बस्तर में एनआईए की विशेष न्यायाधीश होंगी संगीता नवीन तिवारी, झीरम घाटी समेत दर्जन भर बड़े मामलों की होगी सुनवाई

    जगदलपुर,  बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की लंबी लड़ाई अब निर्णायक मुकाम पर पहुंच चुकी है। कभी नक्सली हिंसा के लिए पहचान रखने वाला बस्तर आज तेजी से…

    Petrol Diesel CNG; देशभर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल और सीएनजी,3.25 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम,नई दरें आज से लागू

    0 दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी नई दिल्ली,पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत से उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..