FASHION; इतनी सुंदर क्यों होती हैं पहाड़ी लड़कियां? कोई नुस्खा-टोटका या फिर कुदरत का करिश्मा, डॉक्टर ने बताई असली वजह

पहाड़ी लड़कियों के रंग को लेकर लोगों के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिरकार इनका रंग दूध जैसा साफ क्यों होता है? कई लोगों के मन में ये सवाल क्यूरोसिटी की वजह से आता है, तो कई महिलाओं में ये चाहत जैसा होता है। दरअसल, महिलाओं के मन में अक्सर ये बात आती है कि काश हमारी त्वचा भी पहाड़ी लड़कियों की तरह दूध सी सफेद और निखरी हुई होती। उनकी इस चाहत का रीजन देश के अनकहे ब्यूटी स्टैंडर्ड हो सकते हैं, जो असल में होने नहीं चाहिए। इसके पीछे की वजह ये है कि त्वचा के सभी रंग अपनी-अपनी जगह पर बहुत खूबसूरत होते हैं। मगर ये भी सच है कि देश भर में लोग साफ चेहरा पाने के पीछे पड़े रहते हैं।


यही वजह है कि महिलाओं के मन में आता है कि काश हम भी पहाड़ों में जन्म लिए होते। अब देखिए जन्म का ऐसा है कि आप ले चुकी हैं, तो यहां कुछ नहीं किया जा सकता है। मगर बात रही पहाड़ी लड़कियों की सफेद रंगत की, तो इसके पीछे की असल वजह हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं। हालांकि, पहले हम आपको उन पॉसिबल कारणों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आमतौर पर लोग इस रंगत के पीछे की वजह मानते हैं और शायद ये सच भी हो सकता है। इस बारे में सटीकता से कुछ कहा नहीं जा सकता है।

ठंडे मौसम के कारण

ठंडे मौसम के कारण

जी हां, ये सबसे कॉमन कारण होता है, जो किसी के भी दिमाग में सबसे पहले आ सकता है। दरअसल, पहाड़ों में धूप भले ही तीखी होती है, लेकिन मौसम बहुत ठंडा रहता है। इससे त्वचा पर पसीना और धूल-मिट्टी कम जमती है। इसके साथ ही, पहाड़ों में प्रदूषण भी कम होता है। ऐसे में त्वचा का रंग साफ दिखता है, क्योंकि त्वचा पर मैल की परत नहीं जमती है।

केमिकलयुक्त चीजों से दूरी

बता दें कि बड़े-बड़े शहरों के मुकाबले पहाड़ों में केमिकल युक्त चीजों की उपलब्धता कम होती है। यही वजह है कि यहां कि महिलाएं त्वचा पर नेचुरल चीजों का ही ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में कॉस्मेटिक जैसी चीजों का इस्तेमाल कम होने की वजह से स्किन पर नेचुरल ग्लो बना रहता है। अब ये तो हुई मिथक या ऐसी बातें, जिनका प्रामाणिक तोर पर कोई सुबूत नहीं है। अब हम जानेंगे कि डॉक्टर की इस बारे में क्या राय है?

कोई टोटका या नुख्सा नहीं आएगा काम

डॉक्टर की बातों से यही समझ आता है कि पहाड़ी लोगों का रंग किसी टोटके या नुस्खे की वजह से गोरा नहीं है। ये गोरा है, क्योंकि वहां का वातावरण ऐसा है। अगर आप पहाड़ी इलाके में नहीं रहती हैं, तो आपके आसपास का वातावरण भी अलग होगा। ऐसे में निखरी त्वचा अगर आपको नेचुरली मिली है, तो उस पर जमी मैल की परत को निकाला जा सकता है। मगर आप दबे हुए या गहरे रंग को निखार नहीं सकते हैं। इसके पीछे पैसे और समय बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है।

  • Related Posts

    YOGA; योग से बदला छात्रों का जीवन, सकारात्मक सोच के साथ अनुशासन और उत्तम जीवन की ओर बढ़ते कदम

    नारायणपुर, लिंगो मुडियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में योग के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर एवं संगठित प्रयास किए जा…

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……