FOREST; डा रमन का आश्वासन-वित्तमंत्री से बात करेंगे, वन विभाग के दैवेभो मिले विधान सभा अध्यक्ष से

0 मांग पूरी नही की गई तो वित्तमंत्री ओपी चौधरी के रायगढ़ निवास का घेराव किया जायेगा

रायपुर, छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विधान सभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह से मुलाकात कर दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारियों के नियमितीकरण ,स्थायीकरण की मांग की। साथ ही आकस्मिकता कार्यभारित के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। डा रमान सिंह ने आश्वास्त किया कि पूर्व में हमारी सरकार ने सांख्येत्तर पद सृजित करके नियमितीकरण किया था, इस समय में भी जल्द निर्णय लेकर नियमितीकरण कर देना चाहिये, हम वित्त मंत्री से बात करेंगें । आप लोगों के जो कार्यभारित का प्रस्ताव रूका हुआ है उसे पुरा कराने का हम भरसक प्रयास करेंगे।

इसके सांथ ही दुर्ग सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर मोदी की गारंटी को पूरा कराने का निवेदन किया गया , क्योंकि आप घोषणा पत्र समिति के संयोजक थे! सांसद बघेल ने कहा कि इसी बात से मैं परेशान हूं कि वास्तव में क्यों नही किया जा रहा है, जबकी मोदी की गारंटी वाली बात है पूरा करना चाहिए !

दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है म्कि अगर समय रहते मांग पूरी नही की गई तो वित्तमंत्री ओपी चौधरी के रायगढ़ निवास का घेराव किया जायेगा। उसके पश्चात वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल के राह पर चलेंगें ।

  • Related Posts

     HC; पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का हक नहीं, हाईकोर्ट में सभी याचिकाएं खारिज

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने स्पष्ट…

    FEDERATION; फेडरेशन के जिला संयोजकों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, 30 अक्टूबर तक बैठक कर चयन किया जाएगा

    रायपुर , छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक दिनांक 06 सितंबर 2026 को रायपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के प्रांत अध्यक्षों, संभाग…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात