POLITICS; वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस खोलेगी मोर्चा, प्रदेशभर में होगा चरणबद्ध आंदोलन, कल निकाली जाएगी कैंडल मार्च

रायपुर, भाजपा और चुनाव आयोग पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी, चुनावी धोखाधड़ी और मतदाता सूची में हेरफेर के गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ में अगले एक महीने में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चलागी. एआईसीसी के जनरल सीक्रेटरीज़ की बैठक के बाद चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है. आंदोलन को लेकर पूरी रूखरेखा तैयार की गई है. तीन चरणों में आंदोलन किया जाएगा. कल यानी 14 अगस्त से सभी जिला मुख्यालयों में विशाल कैंडल मार्च निकला जाएगा. वहीं 22 से 7 सितंबर तक राजस्तरीय रैलियां निकलेगी. इसके बाद अंतिम चरण में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा.

प्रदेश के सभी कांग्रेस जिला मुख्यालयों में 14 अगस्त की शाम 8 बजे कैंडललाइट मार्च आयोजित किए जानें के निर्देश दिए गए हैं. इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों/पूर्व विधायकों, पीसीसी एवं डीसीसी पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल होने कहा गया है. वहीं डीसीसी पर आम जनता, सभी समुदायों, छात्र संगठनों, महिला समूहों और युवा संगठनों की व्यापक भागीदारी की जिम्मेदारी होगी. 

“वोट चोर, गद्दी छोड़” राज्यस्तरीय रैलियां

22 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक विशाल “वोट चोर, गद्दी छोड़” राज्यस्तरीय रैलियां आयोजित की जाएगी. अभियान के द्वितीय चरण में राजधानी रायपुर और अन्य प्रमुख शहरों में राष्ट्रीय एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में विशाल “वोट चोर, गद्दी छोड़” राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी जिलों से मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग सहित स्थानीय कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 

15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान 

कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में पांच करोड़ हस्ताक्षर लेने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के पार्टी पदाधिकारी अभियान का नेतृत्व करेंगे. 

  • Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार