MAHTARI; महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए खुशखबरी, 15 अगस्त से भरे जाएंगे फॉर्म

रायपुर, महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अब इन महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है. दरअसल, छत्तीसगढ़ की वंचित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए फिर से आवेदन करने का मौका मिलेगा. महिलाएं 15 अगस्त 2025 से आवेदन कर सकती है. हालांकि आवेदन भरने की शुरुआत बस्तर जिले से होगी. ऐसे में सबसे पहले इसका लाभ बस्तर संभाग में नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े गांव की वंचित महिलाओं को होगा.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभागीय समीक्षा बैठक में वंचित महिलाओं को फिर से आवेदन करने के लिए निर्देश दिए थे.आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त 2025 से शुरू की जाएगी. वहीं आवेदन के लिए अंतिम तारीख  31 अगस्त 2025 है. बता दें कि 15 सितंबर तक सेक्टर से लेकर जिला स्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद 16 से 25 सितंबर तक आवेदन वेबपोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे.

महतारी वंदन योजना की शुरुआत

महतारी वंदन योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा मार्च 2024 में की गई थी. वर्तमान में राज्य में 69.19 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यानी एक साल में कुल 12 हजार रुपये दिए जाते हैं. 

महतारी वंदन योजना के लिए कौन है पात्र

विवाहित महिलाएं जो छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी हैं.

महिलाओं की आयु कम-से-कम 21 वर्ष होनी चाहिए

विधवाएं, तलाकशुदा महिलाएं और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं. कैसे जुड़वाएं महतारी वंदन योजना में अपना नाम? 

अगर आपका नाम अबतक महतारी वंदन योजना में नहीं जुड़ा है तो इसके लिए आपको नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना होगा. वहां आवेदन फॉर्म लेकर सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. साथ ही मांगे गए दस्तावेजों की फोटो कॉपी जमा करना होगा. 

महतारी वंदन योजना के लिए दस्तावेज

आधार कार्ड, राशन कार्ड फॉर्म, बैंक पासबुक, फोटो आदि दस्तावेज जरूरी है. 

  • Related Posts

     HC; पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का हक नहीं, हाईकोर्ट में सभी याचिकाएं खारिज

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने स्पष्ट…

    FEDERATION; फेडरेशन के जिला संयोजकों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, 30 अक्टूबर तक बैठक कर चयन किया जाएगा

    रायपुर , छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक दिनांक 06 सितंबर 2026 को रायपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के प्रांत अध्यक्षों, संभाग…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात