CRIME; मंत्री के भतीजे ने पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर के साथ की मारपीट, कांग्रेस का आरोप पुलिस ने दर्ज नहीं किया लूट का मामला,तीनों आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के भतीजे का एक बवाल मचाने वाला कारनामा सामने आया है। आरोप है कि मंत्री के भतीजे ने पेट्रोल पंप में अपने दोस्तों के साथ सुपरवाइजर को साइड में बुलाकर जमकर मारपीट की। बहराहाल छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम ढाबाडीह स्थित नंदलाल फ्यूल, पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एक युवक को मंत्री का भतीजा बताया गया है।

प्रार्थी विनोद दुबे, निवासी ग्राम ठेलकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 अगस्त 2025 की रात लगभग 11 बजे आरोपी आशीष बघेल अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर आया। उसने कुछ काम है कहकर विनोद को पास के ढाबे के पास खड़े ट्रक के पास बुलाया। वहां आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए कहा—पेट्रोल भरवाने पर तुम खुद को बहुत होशियार समझते हो बोलकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हाथ, मुक्का और बेल्ट से हमला कर दिया, जिससे विनोद के दोनों हाथ, पीठ और पैरों में चोटें आईं।

धमकी और मारपीट की वारदात कबूली

रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 756/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों कृष्णा वर्मा उर्फ राजा वर्मा (43), निवासी ग्राम चांपा थाना पलारी, आशीष बघेल (43), निवासी ग्राम सेम्हराडीह थाना सुहेला, और भीम साहू (26), निवासी ग्राम सेम्हराडीह थाना सुहेला को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने मारपीट और धमकी देने की बात स्वीकार की।

आरोपी मंत्री के गांव का निवासी -एएसपी

आरोपी के बारे में पता करने पर बलौदा बाजार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि, आरोपी मंत्री के गांव का ही रहने वाला है, न कि उसका रिश्तेदार। 12 अगस्त 2025 को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों के नाम कृष्णा वर्मा उर्फ राजा वर्मा उम्र 43 वर्ष (मंत्री टंकराम वर्मा के बड़े भाई का बेटा) निवासी ग्राम चांपा थाना पलारी बताया गया है। आशीष बघेल उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम सेम्हराडीह थाना सुहेला एवं भीम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सेम्हराडीह थाना सुहेला है।

कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी का आरोप

कांग्रेस नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मंत्री टंकराम वर्मा के भतीजे की असली पहचान छिपाई और मामले में लूट की धारा नहीं लगाई गई, कांग्रेस नेता का ये भी दावा है कि प्रार्थी ने मंत्री के भतीजे और उसके दोस्तों पर जमकर मारपीट, मोबाइल और पैसे छिनने का दावा किया है.

  • Related Posts

    ORIUM; सरगुजा में त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी गांव में भी 2 एकड़ में अफीम की खेती, कलेक्टर-एसपी मौके पर

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ केसरगुजा के बलरामपुर जिले में त्रिपुरी घोसराडांड़ के बाद करौंधा थाना क्षेत्र के तुर्रीपानी गांव में भी अफीम की खेती मिली है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को…

    ACCIDENT;अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    नारायणपुर,  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां