GOVT; IFS राजू अगासीमनी पर्यावरण संरक्षण मंडल सदस्य सचिव नियुक्त…

रायपुर, मुख्य वन संरक्षक IFS राजू अगासीमनी को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।आईएफएस अरुण प्रसाद पी के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 14 अगस्त को जारी किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राजू अगासीमनी (भा.व.से.-2006), मुख्य वन संरक्षक, कार्यालय मुख्य वन संरक्षक, रायपुर को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।आदेश के मुताबिक, यह नियुक्ति अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक के लिए होगी। राजू अगासीमनी अपने नए पदभार के साथ राज्य में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी नीतियों और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल राज्य में प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरणीय मानकों के पालन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जिम्मेदार प्रमुख संस्था है। इस पद पर नई नियुक्ति से उम्मीद है कि राज्य में पर्यावरणीय प्रबंधन को और मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

     HC; पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का हक नहीं, हाईकोर्ट में सभी याचिकाएं खारिज

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने स्पष्ट…

    FEDERATION; फेडरेशन के जिला संयोजकों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, 30 अक्टूबर तक बैठक कर चयन किया जाएगा

    रायपुर , छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक दिनांक 06 सितंबर 2026 को रायपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के प्रांत अध्यक्षों, संभाग…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात