STRIKE; प्रदेश के एनएचएम कर्मचारी कल से बेमुद्दत हड़ताल पर… आपातकालीन सेवाएं भी रहेगी बंद

रायपुर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16 हजार कर्मचारी सोमवार 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. शनिवार को इस आशय की चेतावनी जारी की गई. साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना कलेक्टर, सीएमएचओ और बीएमओ दे दी है. मालूम हो कि एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार को 15 अगस्त तक अल्टीमेटम दिया था. उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं हुआ, जिसके चलते उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है.

एमएचएम कर्मचारियों के हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ाने की संभावना है. एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, महासचिव कौशलेश तिवारी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, पूरन दास, हेमंत सिन्हा ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि प्रदेशभर के 16 हजार से अधिक एनएचएम कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल करेंगे. इस बार संघ ने एसएनसीयू में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई सहित सभी आपातकालीन सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया है. इस संबंध में पूर्व में ही सूचना दे दी गई है.

उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की संविलियन/स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे का निर्धारण, कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता, लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकम्पा नियुक्ति, मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा, स्थानांतरण नीति और न्यूनतम 10 लाख कैशलेस चिकित्सा बीमा जैसी प्रमुख मांग है.

  • Related Posts

    NHA; आयुष्मान योजना में राजधानी के 7 समेत 17 अस्पतालों की जांच, गडबडी पाए जाने पर गिरेगी गाज

    0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल ने की कार्रवाई रायपुर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), नई दिल्ली द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत VERY HIGH…

    HEALTH; विधायक अनुज शर्मा ने अंगदान, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक देहदान का लिया संकल्प

    0 जिले के अन्य अधिकारियों ने लिया देहदान का संकल्प, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया प्रमाण पत्ररायपुर, राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर