CABINET;आईटी उद्योग के लिए 90 एकड़ भूमि को रियायती प्रीमियम दर पर किया जाएगा आबंटित

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है।

 आदिवासी व माडा पॉकेट क्षेत्र के हितग्राही परिवारों को चना वितरण

कैबिनेट ने तय किया कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को हर माह मिलने वाला 2 किलो चना अब NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म से खरीदा जाएगा। यह खरीदी न्यूनतम सर्विस चार्ज पर की जाएगी। इसके साथ ही जुलाई से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें पात्रतानुसार दिसंबर 2025 तक इसका वितरण कर दिया जाएगा।

नवा रायपुर में आईटी हब को बढ़ावा

कैबिनेट की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नवा रायपुर में आईटी/आईटीईएस उद्योग की स्थापना के लिए 90 एकड़ भूमि रियायती दर पर आवंटित की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से आईटी सेक्टर में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और नवा रायपुर में तकनीकी व औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इससे शहरीकरण और आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

  • Related Posts

     HC; पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का हक नहीं, हाईकोर्ट में सभी याचिकाएं खारिज

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने स्पष्ट…

    FEDERATION; फेडरेशन के जिला संयोजकों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, 30 अक्टूबर तक बैठक कर चयन किया जाएगा

    रायपुर , छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक दिनांक 06 सितंबर 2026 को रायपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के प्रांत अध्यक्षों, संभाग…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात