POLITICS; मंत्रियों के शपथ समारोह से नदारद रहे भाजपा के वरिष्ठ विधायक, नव नियुक्त मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आबंटित

रायपुर , छत्तीसगढ़ में आज साय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. राज्यपाल ने तीन नए मंत्रियों गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब को शपथ दिलाई. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी, रेणुका सिंह, लता उसेंडी, धर्मजीत सिंह शामिल नहीं हुए.

अजय चंद्राकर राजभवन गए पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए. राजभवन जाकर वे अपने क्षेत्र के लिए निकल गए. धरम लाल कौशिक आज सुबह ही दिल्ली रवाना हुए, जिसके चलते वे नहीं पहुंचे. लता उसेंडी अरुणाचल प्रदेश दौरे पर हैं. विक्रम उसेंडी, धर्मजीत सिंह रायपुर में ही थे पर वे शपथ ग्रहण समारोह में नहीं गए. रेणुका सिंह भी रायपुर में थीं पर नहीं गईं. नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल, राजेश मूणत पहुंचे थे.

छत्तीसगढ़ मंत्री मंडल में शामिल नव नियुक्त मंत्री गणों को आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कक्ष आबंटित कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा, ग्रामोउद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव को मंत्रालय स्थित मंत्री ब्लॉक में कक्ष क्रमांक एम-3/08,09,10,11,12 आबंटित किया गया है। इसी तरह से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब को कक्ष क्रमांक एम-1/01,02,03,04,05 आबंटित किये गये है। इसी तरह से पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल को कक्ष क्रमांक एम-04/23,24,25,26 आबंटित किया गया है।

  • Related Posts

    POLITICS; राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं का बढेगा मनोबल!, उत्साह के साथ कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

    रायपुर, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे और रायपुर के अभनपुर में 10 दिवसीय ‘संगठन सृजन अभियान’ प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने को लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं में मिली-जुली प्रतिक्रिया…

    POLITICS;मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच सीएम निवास में देर रात तक चली मैराथन बैठक, सत्ता-संगठन में तालमेल पर चर्चा के साथ काम-काज के रवैये में बदलाव की हिदायत

    रायपुर, राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी निवास में गुरुवार देर रात हाई लेवल मीटिंग आयोजित की गई। लगभग पांच घंटे तक चली इस मैराथन बैठक से राजनीतिक…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’