POLITICS; किरण बोले- प्रदेश में विकास की गति को और मिलेगी तेजी,सरकार में कलह बढ़ेगी,वरिष्ठ विधायकों की उपेक्षा-दीपक बैज

रायपुर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमण्डल में हुए विस्तार का स्वागत करते हुए नवनियुक्त मंत्रियों गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को बधाई दी है। भाजपा अध्यक्ष श्री देव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी के तहत व्यक्त संकल्पों को पूरा करते हुए सुशासन की रफ्तार और अधिक तेज करके सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के अपने लक्ष्य को धरातल पर साकार करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि मंत्रिमंडल के ताजा विस्तार में छत्तीसगढ़ को सँवारने की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रदेश के सर्वतोमुखी विकास की ललक व्यक्त हुई है। केन्द्रीय नेतृत्व के सुविचारित मार्गदर्शन में प्रदेश की भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में एक सशक्त और स्थिर सरकार देकर छत्तीसगढ़ को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प की दिशा में और तेजी से लेकर जाएगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व नवीन मार्कण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार नई ऊर्जा के साथ प्रदेश में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के अपने मूलमंत्र को साकार करते हुए जन-विश्वास पर खरी उतरेगी।

तीनों मंत्री मुख्यमंत्री के पसंद का नहीं -कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किसे मंत्री बनाना है यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं हुआ, बनाये गये तीनों मंत्रियों में से कोई भी मुख्यमंत्री का पसंद का नहीं है। एक मंत्री अडानी की पसंद पर बनाये गये या कह सकते है अडानी के दबाव पर बनाये गये। एक मंत्री संघ की पसंद पर बनाये गये, उनके पिता संघ के बड़े पदाधिकारी रह चुके है। एक मंत्री विधानसभा चुनाव के समय की गयी राजनैतिक सौदेबाजी के कारण बनाये गये। कुल मिलाकर साय मंत्रिमंडल के विस्तार साय जी की ही नहीं चली।

परंपरा को तोड़कर 14 सदस्यी मंत्रिमंडल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभी तक छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 13 सदस्यी मंत्रिमंडल होता रहा है। इस बार परंपरा को तोड़कर 14 सदस्यी मंत्रिमंडल हो गया है। एक मंत्री की संख्या बढ़ाने के बाद भी आधा दर्जन से अधिक भाजपा के वरिष्ठ विधायक असंतुष्ट है। वरिष्ठता और अनुभव तथा जनाधार भाजपा में गुनाह हो गया है, चार-पांच-छह बार के विधायकों की उपेक्षा हो रही है।

अंतर्कलह ले डूबेगी सरकार को

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जो विधायक विधानसभा में बेहतरीन परफार्मेंस करते है जो राजनीति में सक्रिय है शारीरिक रूप से मजबूत है उन अनुभवी विधायकों को भी दरकिनार कर दिया गया। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भाजपा में अंर्तकलह और अधिक बढ़ने वाला है। यह भी तय है कि इसी अंर्तकलह के चलते यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी। कभी भी वरिष्ठ विधायक बगावत करेंगे।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा