POLITICS; मंत्रिमंडल में बस्तर एवं रायपुर संभाग की उपेक्षा, बस्तर में एक तो रायपुर में दो मंत्री, पहली बार राजधानी में जीरो..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का आखिरकार विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर रमन सरकार में मंत्री रहे कई वरिष्ठ विधायकों के नाम लगातार चर्चाओं में चल रहे थे. अब इन चर्चाओं पर विराम लग गया है. साय सरकार में नए विधायकों को मौका दिया गया है. हालांकि पुराने मंत्री अभी वर्तमान साय सरकार में बतौर विधायक शामिल हैं.

नये तीन मंत्रियों के साथ अब मंत्रिमंडल में कुल 14 सदस्य हो गए है। छत्तीसगढ में पहली बार मंत्रिमंदल में 14 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके बाद भी पहली बार राजधानी रायपुर को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। जबकि राजधानी की चारों सीटों में भाजपा के विधायक है। वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल इस मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री रहे है। सांसद बनने के बाद वे केंद्र में चले गए और मंत्री पद भी चला गया। अब यहां से कोई मंत्री नहीं है। डा रमन सिंह के मंत्रिमंडल में रायपुर शहर से ही दो मंत्री हुआ करते थे। रायपुर संभाग में उप मुख्यमंत्री के योग्य भी कोई विधायक नहीं मिले।

रायपुर संभाग में अब दो ही मंत्री है। बलौदाबाजार से मंत्री टंकराम वर्मा एवं आरंग से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब । जबकि रायपुर संभाग में भाजपा के 12 विधायक है। इनमें पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व सांसद सुनील सोनी शामिल है। बता दें छत्तीसगढ राज्य निर्माण के लिए रायपुर संघर्ष स्थल रहा है।

इसी तरह बस्तर संभाग में भाजपा के आठ विधायक है। लेकिन यहां से मात्र एक मंत्री केदार कश्यप है। जबकि पूर्व मंत्री लता उसेंडी एवं विक्रम उसेंडी बस्तर के दमदार नेता है। वैसे बस्तर के विधायक किरण सिंह देव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष है। 14 मंत्रियों में मात्र एक महिला मंत्री है तथा अल्पसंख्यक कोटे से कोई भी मंत्री नहीं है। सरगुजा में सीएम समेत 5 मंत्री, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री समेत 3 मंत्री एवं दुर्ग संभाग में भी उप मुख्यमंत्री समेत 3 मंत्री है। दुर्ग संभाग से डा रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष है।

संभागवार मंत्रिमंडल की स्थिति

सरगुजा संभाग के 14 भाजपा विधायकों में से 5 मंत्री

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, विधायक कुनकुरी (एसटी)
रामविचार नेताम, कृषि मंत्री, विधायक रामानुजगंज (एसटी)
श्यामबिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री, विधायक मनेन्द्रगढ़ (ओबीसी)
लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास मंत्री, विधायक सूरजपुर (ओबीसी)
राजेश अग्रवाल, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, विधायक अंबिकापुर (जनरल)

बिलासपुर संभाग के 8 भाजपा विधायकों में से 3 मंत्री

अरुण साव, उपमुख्यमंत्री, विधयाक लोरमी(ओबीसी)
लखन देवांगन, उद्योग मंत्री, विधायक कोरबा(ओबीसी)
ओपी चौधरी, वित्त मंत्री, विधायक रायगढ़ ( ओबीसी)

दुर्ग संभाग के 9 भाजपा विधायकों में से 3 मंत्री

विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री, विधायक कवर्धा( सामान्य)
दयालदास बघेल, खाद्य मंत्री, विधायक नवागढ़ ( एससी)
गजेंद्र यादव, स्कूल शिक्षा मंत्री, विधायक दुर्ग (ओबीसी)

रायपुर संभाग के 12 भाजपा विधायकों में से 2 मंत्री

टंकराम वर्मा, राजस्व मंत्री, विधायक बलौदाबाजार(ओबीसी)
गुरु खुशवंत साहेब, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा मंत्री, विधायक आरंग (एससी)

बस्तर संभाग के 8 भाजपा विधायकों में से एक मंत्री

केदार कश्यप, वन मंत्री, विधायक नारायणपुर (एसटी)

मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर रमन सरकार में मंत्री रहे कई वरिष्ठ विधायकों के नाम लगातार चर्चाओं में चल रहे थे. अब इन चर्चाओं पर विराम लग गया है. साय सरकार में नए विधायकों को मौका दिया गया है. हालांकि पुराने मंत्री अभी वर्तमान साय सरकार में बतौर विधायक शामिल हैं.

रमन सरकार में जो मंत्री रहे ऐसे वरिष्ठ विधायक-

  • अजय चंद्राकर: कुरूद विधायक, ओबीसी ( रायपुर संभाग)
  • राजेश मूणत: रायपुर पश्चिम विधायक, अल्पसंख्यक, ( रायपुर संभाग)
  • अमर अग्रवाल: बिलासपुर विधायक, सामान्य वैश्य समाज ( बिलासपुर संभाग)
  • लता उसेंडी: कोंडागांव विधायक, एसटी ( बस्तर संभाग)
  • विक्रम उसेंडी: अंतागढ़ विधायक, एसटी ( बस्तर संभाग)
  • पुन्नूलाल मोहिले: मुंगेली विधायक, एससी ( बिलासपुर संभाग )
  • धरम लाल कौशिक: बिल्हा विधायक, ओबीसी (विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं)
  • 3 बार मुख्यमंत्री रहे डॉ रमन सिंह, सामान्य (राजनांदगांव विधायक) वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष हैं.
  • किरण सिंह देव, सामान्य (जगदलपुर विधायक) वर्तमान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हैं.
  • Related Posts

    PWD; मंत्री अरुण साव बोले- ढाई सालों में 1285 सड़कों, 247 पुलों और 42 भवन निर्माण कार्य के लिए 12,666 करोड़ की स्वीकृति

    0 लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति रायपुर.उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित…

    RTO; परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती के लिए 250 दावेदारों का चयन, शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन जल्द

    रायपुर, परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार