ARRESTED;’किसे किस करूं, किसे विश करूं और किसे कहूं आई लव यू’, प्राचार्य ने व्याखाता पर किया कमेंट, फिर बवाल के बाद गिरफ्तार

0 मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्राचार्य की हरकत से विभागीय अफसर सकते में

अंबिकापुर, छत्तीसगढ के सरगुजा के जशपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगा है। महिला कर्मचारी और व्याख्याता ने प्राचाअर्य पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिलाओं ने बताया किप्राचार्य स्कूल में अकेला पाकर उनसे छेड़छाड़ करता है। महिलाओं ने कहा कि वह देखकर अश्लील कमेंट करता है और कहता है कि किसे किस करूं, किसे विस करूं और किसे आई लव यू कहूं।

जानकारी के अनुसार मामला जिले के बगीचा थाने क्षेत्र के बिमड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल  का है। 15 अगस्त को स्कूल में ध्वजारोहण का कार्यक्रम होने के बाद सभी स्टाफ घर जा चुके थे। महिला कर्मचारी क्लास रूम में थी तभी स्कूल का प्राचार्य सुधीर कुमार बरला पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान उसने क्लास में महिला स्टॉफ के साथ अश्लील हरकत की ।

प्राचार्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला स्टॉफ ने अपनी शिकायत में बताया कि विरोध करने पर प्राचार्य ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी है। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। शिकायत में कहा गया है कि प्राचार्य लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। स्कूल में अकेली देखकर अश्लील बातचीत करते हुए छेड़छाड़ करता था।

महिला स्टॉफ ने बताया कि बिना काम के वह कॉल करता था। कई बार फोन में भी अश्लील बातें करता था। महिला व्याख्याता ने बताया कि अश्लील बातें करना प्राचार्य की आदत बन गई थी। महिला स्टॉफ ने कहा कि लोकलाज और भय के कारण उन्होंने इस बात को लंबे समय तक किसी ने नहीं बताई लेकिन जब प्राचार्य की हरकतें बढ़ती ही जा रही थीं तब उन्होंने शिकायत का फैसला किया।

विभागीय कार्यवाही की तैयारी

प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग भी एक्टिव हो गया है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर ने कहा कि, प्रिंसिपल की शिकायत मिली है। उसकी हरकतें बेहद गंभीर हैं। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा गया है।

  • Related Posts

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    MURDER; जादू-टोना के शक में मां-बेटे को टंगिया से काट डाला, बेटी पर भी जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांंव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के चौथना गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। वारदात के बाद कपड़े और हथियार का बेंट जलाकर सबूत मिटाने की…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा