MARRIAGE;छत्तीसगढ़ को समधी के रूप में मिलेंगे केंद्रीय मंत्री, बिलासपुर में कारोबारी के बेटे से तय हुई धर्मेंद्र प्रधान की बेटी की शादी

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ को समधी के रूप में केंद्रीय मंत्री मिलने जा रहा है. दरअसल ओडिशा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी की शादी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कारोबारी अमित शर्मा के बेटे से तय हुई है. धर्मेंद्र प्रधान छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव रह चुके हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ की भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति से वाकिफ हैं.

धर्मेंद्र प्रधान की बेटी ने अमेरिका में पढ़ाई की है और वहीं किसी मल्टीनेशनल में जॉब करती हैं. वहीं मेरठ के रहने वाले अमित शर्मा का बेटा अमेरिका में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अच्छी सैलरी में एक बड़े मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे हैं. अमित शर्मा के पिता बिलासपुर के तत्कालीन वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड कंपनी में अफसर थे. रिटायरमेंट के बाद शर्मा परिवार बिलासपुर में ही रहने लगा है. यहां उनका होटल और रियल इस्टेट का कारोबार भी है.

तीन दशक से छत्तीसगढ़ को नहीं मिला है केंद्रीय मंत्री

बता दें कि विद्याचरण शुक्ल के बाद पिछले 30 साल से छत्तीसगढ़ को कोई केंद्रीय मंत्री नहीं मिला है मगर अब रिश्तेदारी में एक केंद्रीय मंत्री मिलने वाला है. अटलबिहारी बाजपेयी सरकार में डॉ. रमन सिंह से लेकर दिलीप सिंह जूदेव और रमेश बैस राज्य मंत्री रहे. इसके बाद मनमोहन सिंह सरकार के आखिरी समय में चरणदास महंत को राज्य मंत्री बनाया गया था. नरेंद्र मोदी सरकार में विष्णुदेव साय राज्य मंत्री रहे और अब तोखन साहू राज्य मंत्री हैं.

  • Related Posts

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    STRIKE; JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

    रांची, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार